Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आरक्षित कोटे के राज्यभर के बैकलॉग पदों की जानकारी जुटाएगी सरकार : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    आरक्षित कोटे के राज्यभर के बैकलॉग पदों की जानकारी जुटाएगी सरकार : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधान सभा में सोमवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अलग राज्य बनाने के बाद कभी भी अरक्षित कोटे के बैकलॉग पदों को भरने के लिए नीतिगत निर्णय नहीं लिया गया। सरकार के सामने यह एक जटिल समस्या है। लेकिन वर्तमान सरकार राज्य भर के सभी आरक्षित कोटे के बैकलॉग पदों का वर्ष 2022-23 में अध्ययन कराएगी और इसके बाद नियुक्ति का निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रश्नकाल के दौरान विधायक बंधु तिर्की ने आरक्षित कोटे के बैकलॉग नियुक्ति का मामला सदन में रखा था।

    हाईकोर्ट के बेंच का गठन दो संस्थाओं के बीच का मुद्दा : हेमंत सोरेन
    भाजपा विधायक नारायण दास ने दुमका में हाईकोर्ट बेंच का मामला उठाया। इसके जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दुमका में हाईकोर्ट के एक बेंच का गठन का मामला दो संस्थाओं के बीच का मुद्दा है। यह न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच का मामला है। उन्होंने कहा कि इसमें न्यायपालिका का इनवॉल्व होना बहुत जरूरी है। दुमका में हाईकोर्ट का बेंच गठित हो, इसके लिए सरकार प्रयत्नशील है। इस संदर्भ में हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भी लिखा गया है। उम्मीद है जल्द ही इस पर कार्यवाही होगी।

    आंदोलनकरियों के परिजनों को नौकरी और मुआवजा पर पहले ही सरकार ने लिया है निर्णय
    मुख्यमंत्री प्रश्न काल के दौरान झामुमो विधायक दशरथ गगराई ने आंदोलनकरियों के आश्रितों को पेंशन, मुआवजा और नौकरी देने का मुद्दा उठाया। गागराई के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने कई आंदोलनकारियों के आश्रितों को पेंशन, मुआवजा और नौकरी देने का फैसला पहले ही किया है। राज्य चिन्हितकरण आयोग का गठन किया गया है। सदस्य ने खरसावां कांड के आश्रितों को नौकरी देने का मुद्दा उठाया है। उन्हें स्पष्ट करना है कि यह मामला 1948 में हुआ था। ऐसे में आंदोलनकारियों के आश्रितों को पहचान करना कठिन है। सरकार का प्रयास है कि वहां के बुजुर्गों से बातचीत कर आश्रितों का पता लगाए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पहले ही गुआ गोलीकांड के आश्रितों को नौकरी देने का काम किया है।

    azad sipahi news jharkhand news jharkhand vidhansabha Latest News national news ranchi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबड़कागांव गोलीकांड मामले में फैसला 22 मार्च को
    Next Article विधानसभा में सरयू राय ने पूछा, मैनहर्ट घोटाले में कब दर्ज होगी प्राथमिकी
    azad sipahi

      Related Posts

      जैक ने 12वीं का रिजल्ट किया जारी, साइंस में 79.26 और 91.2 प्रतिशत छात्र सफल

      May 31, 2025

      सोनारी एयरपोर्ट की दीवार गिरी, कई इलाकों में अंधेरा

      May 31, 2025

      नक्सली ने जेल में की खुदकुशी

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      • बांग्लादेश जाएगा पश्चिम बंगाल भाजपा का प्रतिनिधिमंडल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version