Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»यूपी चुनाव: प्रियंका का धुआंधार प्रचार नहीं दिखा सका असर
    उत्तर प्रदेश

    यूपी चुनाव: प्रियंका का धुआंधार प्रचार नहीं दिखा सका असर

    adminBy adminMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा चुनावी रुझानों में भाजपा से काफी पीछे चल रही है। इस चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की हालत जहां खस्ता हुई वहीं कांग्रेस का सूपड़ा एकदम साफ हो गया है। प्रियंका के धुआंधार प्रचार के बावजूद यूपी चुनाव में कांग्रेस फ्लाप साबित हुई है।

    कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने करीब एक साल पहले उत्तर प्रदेश की प्रभारी के तौर कमान संभाली थी। तब से लगातार प्रियंका गांधी किसानों, नौजवानों और महिलाओं के मुद्दों को लेकर मुखर थीं। उत्तर प्रदेश में सत्ता के खिलाफ आवाज उठाने में उन्होंने सपा को पीछे छोड़ दिया है।

    प्रियंका ने ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा देकर सबका ध्यान आकृष्ट किया, लेकिन उनका नारा कामयाब साबित नहीं हुआ। उन्होंने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया और प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार भी किया, लेकिन उनकी यह कोशिश भी परवान नहीं चढ़ सकी।

    वर्ष 2017 में कांग्रेस के सात विधायक चुनाव जीतकर सदन पहुंचे थे। उसमें से प्रियंका की यूपी में सक्रियता के बाद 04 विधायक पार्टी छोड़कर चले गये। इसके अलावा उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी उपेक्षा का आरोप लगाकर पार्टी से किनारा कर लिया। दिग्गज कांग्रेसी जितिन प्रसाद और आरपीएन सिंह जैसे नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। रायबरेली जिले के दो विधायक राकेश सिंह और अदिति सिंह पहले ही भाजपा में शामिल हो गये थे।

    akhilesh yadav bjp Congress up election update uttar pradesh election yogi adityanath
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रयागराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, निकाला जुलूस
    Next Article पांच विधायकों ने मिलकर बनाया झारखंड लोकतांत्रिक मोर्चा
    admin

      Related Posts

      वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारितः शिवराज

      September 16, 2025

      बाबूलाल मरांडी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई

      September 16, 2025

      देश की कई समस्याओं का समाधान है एक देश-एक चुनाव : सुनील बंसल

      September 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वर्ष 2025-26 के लिए 362.50 मिलियन टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारितः शिवराज
      • धनबाद के वासेपुर में प्रज्ञा केंद्र संचालक के घर एनआईए का छापा
      • बाबूलाल मरांडी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
      • देश की कई समस्याओं का समाधान है एक देश-एक चुनाव : सुनील बंसल
      • जामताड़ा में युवक की मिली लाश, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version