Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सदन में विपक्ष का सवाल- ‘सड़क पर इतनी पुलिस क्यों है’
    Breaking News

    सदन में विपक्ष का सवाल- ‘सड़क पर इतनी पुलिस क्यों है’

    adminBy adminMarch 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कार्यवाही प्रारंभ होने के साथ ही विपक्षी दल के विधायकों ने सरकार पर हमला बोल दिया। आजसू के अध्यक्ष सुदेश महतो ने सदन से सवाल किया कि रांची में पुलिस सड़क पर क्यों उतरी हुई है, क्या कारण है?

    भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि रांची को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पहचान पत्र दिखाकर एंट्री दी जा रही है। क्या धरना, प्रदर्शन,आंदोलन पर रोक है? विधायक सरयू राय ने कहा कि मेरी गाड़ी भी रोकी गई।

    विधायक अमित मंडल ने कहा कि विधानसभा आने के क्रम में पुलिस ने पांच बार रोककर चेक किया। अमित मंडल कार्य संचालन नियमावली की पुस्तक लेकर आसन के समक्ष आ गए। अमित मंडल के सवालों पर स्पीकर ने कहा कि लिखकर दीजिए, एक्शन होगा। कांग्रेस विधायक ने आरोपों पर मोर्चा संभाला। इसके बाद सदन में शोरगुल शुरू हो गया। इसके बाद भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि मुझे जेना मोड़ से रोकना आरंभ किया गया। सबको रोक रहे हैं। विधायक शशि भूषण मेहता ने कहा कि मुझे पुलिस ने रोका। अभद्र व्यवहार किया।

    संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि विधानसभा घेराव कार्यक्रम के कारण विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल नियुक्त किया गया है।

    झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार ने कहा कि विपक्षी सदस्य आज विशेषाधिकार की बातें उठा रहे हैं। ये वही लोग हैं जब आठ मई, 2017 को तीन मिनट में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में संशोधन बिल पेश किया। पूरे राज्य में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई।

    उल्लेखनीय है कि आजसू पार्टी की ओर वर्ष 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर विधानसभा घेराव की रणनीति बनाई गई थी। इस सूचना के बाद राजधानी रांची से लेकर विभिन्न जिलों में पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। कई जिलों में रविवार देर रात से ही रांची आने की तैयारी में जुटे आजसू के समर्थकों को हिरासत में ले लिया गया। इसके अलावा सोमवार को राजधानी में भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए। बिना जांच के लोगों को विधानसभा की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पार्टी नेताओं का दावा है कि दल के कार्यालय के बाहर भी पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।

    विधायक बंधु तिर्की ने सरकार से वर्ष 1932 के खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने की मांग की। इसके लिए सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग रखी।

    ओबीसी आरक्षण पर मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

    कार्यवाही के दौरान राज्य में ओबीसी आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आयोग की सिफारिश का अध्ययन किया जाएगा। इसके लिए अन्य राज्यों में लागू प्रावधानों को मंगाकर अध्ययन किया जाएगा।

    इससे पहले कार्यवाही शुरू होते ही घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम के गुडाबांदा प्रखंड के कार्लाबेड़ा गांव में नक्सलियों ने तीन लोगों को मार डाला। धमकी के कारण परिजन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने परिवार के लिए सरकार से मुआवजा मांगा। मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी।

    सत्ता पक्ष-विपक्ष ने दिया धरना

    कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले सत्तापक्ष व विपक्ष के विधायकों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर धरना दिया। भाजपा के विधायकों ने सरकार से नियोजन नीति स्पष्ट करने की मांग की। वहीं आजसू विधायक ने खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की मांग की।

    jharkhand latest news jharkhand news jharkhand vidhansabha ranchi news top hindi news jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविधानसभा घेराव से पूर्व आजसू के कई नेता हिरासत में
    Next Article गुमला में 1.25 क्विंटल गांजा जब्त, दो गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

      July 5, 2025

      कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड

      July 5, 2025

      अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version