Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एक दूसरे देश की डिग्री को अपने देशों में मान्यता देंगे ऑस्ट्रेलिया और भारत: एंथनी अल्बनीस
    Breaking News

    एक दूसरे देश की डिग्री को अपने देशों में मान्यता देंगे ऑस्ट्रेलिया और भारत: एंथनी अल्बनीस

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राजभवन में आयोजित होली उत्सव में मुख्यमंत्री व राज्यपाल संग अल्बनीस ने खेली होली

    अहमदाबाद। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रलिया और भारत सरकारों ने शिक्षा योग्यता मान्यता मैकेनिज्म को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत भारत की डिग्री ऑस्ट्रेलिया में और वहां की डिग्री भारत में मान्य होगी। अल्बनीस ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय यहां गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय कैंपस स्थापित करेगा।

    ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अल्बनीस ने कहा कि दोनाें देशो ने शिक्षा योग्यता को लेकर एक नए मैकेनिज्म को अंतिम रूप दे दिया है। इस नए मैकेनिज्म का मतलब है कि यदि आप एक भारतीय छात्र हैं और ऑस्ट्रेलिया में पढ़ रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं, तो घर लौटने पर आपकी को मान्यता दी जाएगी। इसी तरह भारत की डिग्री ऑस्ट्रेलिया में भी वैध होगी। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बनीस ने कहा कि छात्रों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने उन भारतीय छात्रों के लिए एक नई छात्रवृत्ति की भी घोषणा की जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करना चाहते हैं। छात्रवृत्ति व्यापक मैत्री कार्यक्रम का हिस्सा है, जो ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सांस्कृतिक, शैक्षिक और सामुदायिक संबंधों को बढ़ावा देना चाहता है।

    अल्बनीस ने कहा कि यह किसी भी देश के साथ भारत द्वारा स्वीकृत सबसे व्यापक और महत्वाकांक्षी व्यवस्था है। इसने भारतीय छात्रों को नवीन और अधिक सुलभ शिक्षा प्रदान करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई शिक्षा प्रदाताओं के लिए व्यावसायिक अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा। अल्बनीस ने घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया का डीकिन विश्वविद्यालय यहां गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट सिटी में एक अंतरराष्ट्रीय कैंपस स्थापित करेगा। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे।

    उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस बुधवार शाम 4 बजे के करीब विशेष विमान से चार दिवसीय यात्रा पर अहमदाबाद पहुंचे। हवाई अड्डे पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मंत्री जगदीश विश्वकर्मा और अहमदाबाद मेयर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस अहमदाबाद हवाईअड्डे से सीधे साबरमती आश्रम गए, जहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की। अल्बनीस ने राजभवन में होली उत्सव में भाग लिया और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और आचार्य देवव्रत को रंग लगाया।

    इसी बीच भारत और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच देखने गुरुवार सुबह 8.30 बजे मोटेरा स्टेडियम पहुंचेंगे और दोनों करीब 2 घंटे तक मैच देखेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार माह तक आईओआर में चला नौसेना का सबसे बड़ा युद्धाभ्यास ‘ट्रॉपेक्स’
    Next Article राज्य में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद सब्जियों के दाम बढ़े
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025

      अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version