Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»आईएएस राजीव अरुण एक्का को सरकार निलंबित करे : बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    आईएएस राजीव अरुण एक्का को सरकार निलंबित करे : बाबूलाल मरांडी

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने आईएएस राजीव अरुण एक्का के निलंबन की मांग की है। मरांडी ने सोमवार को ट्वीट कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अनुरोध करते हुए कहा है कि ट्रांसफर कोई सजा नहीं, राजीव अरुण एक्का को निलंबित करिये।

    उन्होंने कहा कि होम डिपार्टमेंट जैसे संवेदनशील एवं राज्य-देश की परम गोपनीय जानकारी रखने वाले विभाग की फाइल दलाल के यहां ले जाने का मामला बेहद गंभीर, चिंतनीय और शर्मनाक है। इस गंभीर मामले में ऑफिशियल सिक्रेट एक्ट, पद का दुरुपयोग करने के आरोप की धाराओं में मुकदमा किया जाना चाहिए। राजीव अरुण और इनके दलाल सिंडिकेट को जेल भेजना चाहिए।

    बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री सोरेन की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि मुख्यमंत्री खुद होम डिपार्टमेंट के मंत्री भी हैं। ऐसे में कोई कैसे विश्वास करेगा कि बिना मुख्यमंत्री की अनुमति के गृह विभाग का सचिव विभागीय फाइलों को दलाल के यहां ले जाकर रखेगा। मुख्यमंत्री को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसा किये बिना मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से कैसे बच सकते हैं? उनकी बातों पर गंभीरता से सरकार विचार करे।

    उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने रविवार को एक वीडियो क्लिप जारी किया था। इसमें आरोप लगाते हुए उन्होंने दावा किया था कि ये वीडियो क्लिप विशाल चौधरी के रांची के अरगोड़ा चौक के निकट स्थित कार्यालय का है। विशाल चौधरी का नाम उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब ईडी की टीम ने उसके ठिकाने पर छापेमारी की थी। इस वीडियो में विशाल चौधरी के दफ्तर में बैठकर राजीव अरुण एक्का सरकारी फाइलें निपटा रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने वीडियो जारी करते हुए राजीव अरुण एक्का को पद से हटाने की मांग की थी। इसके बाद रविवार रात झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर राजीव अरुण एक्का का तबादला कर दिया। उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रधान सचिव के पद से हटाकर पंचायती राज विभाग में प्रधान सचिव नियुक्त कर दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देख अब अंडे की खरीद पर भी रोक
    Next Article झारखंड के 3900 पुलिसकर्मियों को एएसआई रैंक में मिलेगी प्रोन्नति
    azad sipahi

      Related Posts

      “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट

      August 5, 2025

      झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी और उमस

      August 5, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी आज एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित करेंगे, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

      August 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
      • नीतीश कैबिनेट की बैठक आज,शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने पर लगेगी मुहर
      • बीएसईबी ने 9वीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की
      • “जीवन के सबसे कठिन दिनों से गुजर रहा हूं”, पिता की याद में हेमंत सोरेन ने शेयर की भावुक पोस्ट
      • झारखंड में बारिश के बाद बढ़ी गर्मी और उमस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version