Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर, अडाणी 23वें स्थान पर
    Breaking News

    मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर, अडाणी 23वें स्थान पर

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की टॉप-10 सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। वहीं, अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी इस सूची में दूसरे स्थान से फिसलकर 23वें पायदान पर आ गए हैं। मुकेश अंबानी 8200 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में 9वें स्थान पर हैं। टॉप-10 अरबपतियों की सूची में मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय हैं।

    रिसर्च प्लेटफॉर्म हुरून ने बुधवार को रियल एस्टेट कंपनी एम3एम के साथ मिलकर अमीरों की सूची जारी की है। हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2023 में इस बार टॉप-10 में मुकेश अंबानी एकमात्र भारतीय अरबपति के रूप में शामिल हैं। गौतम अडाणी इस साल सूची में 23वें पायदान पर खिसक गए है। हुरुन की नई सूची के अनुसार मुकेश अंबानी फिर से देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

    मुकेश अंबानी 8200 करोड़ डॉलर की नेटवर्थ के साथ 9वें स्थान पर हैं। गौतम अडाणी की नेटवर्थ घटकर 5300 करोड़ डॉलर रह गई है। इसके बावजूद वे अभी भी दूसरे सबसे अमीर भारतीय हैं। पिछले साल हुरून की सूची में गौतम अडाणी भारतीय अमीरों में पहले पायदान पर थे। उस समय उनकी नेटवर्थ 13,000 करोड़ डॉलर के आसपास थी।

    हुरून की अमीरों की सूची में साइरस पूनावाला 2800 करोड़ डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे सबसे बड़े धनकुबेर हैं। सूची में शिव नाडार 2700 करोड़ डॉलर नेटवर्थ के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि स्टील किंग के नाम से मशहूर लक्ष्मी मित्तल 2000 करोड़ डॉलर की नेटवर्थ के साथ 5वें स्थान पर हैं, जबकि पिछले साल पांचवें पायदान पर राधाकिशन दमानी थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएसएसएफ शूटिंग विश्वकप : पहले दिन भारत ने जीते दो पदक, सरबजोत सिंह को स्वर्ण
    Next Article NAVRATRI : व्रत के दौरान भी शरीर को ऊर्जावान रखेंगी ये चीजें
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version