Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही योगी सरकार
    Breaking News

    छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही योगी सरकार

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार छह साल की उपलब्धियों का महोत्सव मना रही है। दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। प्रदेश सरकार के मंत्री अपने-अपने प्रभार वाले जिलों में जाकर सरकार की उपलब्धियों पर प्रेसवार्ता कर रहे हैं।

    लोकभवन में आयोजित प्रेसवार्ता में सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, सभी पदाधिकारियों, मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों और प्रदेश संगठन का भी आभार व्यक्त किया। प्रदेश की हर उपलब्धि को सकारात्मक रूप में देश-दुनिया में प्रसारित करने के लिए मुख्यमंत्री ने मीडिया का भी आभार व्यक्त किया।

    प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जाति, मजहब, परिवार को लेकर जो राजनीति होती थी उससे हटकर सबके विकास के लिए छह साल में कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि यह वही उप्र है जो दंगा के लिए जाना जाता था।

    आज एक करोड़ से अधिक निराश्रित महिलाओं, वृद्ध जनों को पेंशन मिल रही है। सवा दो लाख बेटियों की शादी हुई। एमएसएमई और ओडीओपी दुनिया में धूम मचा रहा है। प्रदेश का कोई जनपद ऐसा नहीं है जहां सरकारी नौकरी न मिल रही हो।

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में भी ओडीओपी के माध्यम से रोजगार मिला। भर्तियों में पारदर्शिता बरती गयी। उत्तर प्रदेश पुलिस बल में महिला कार्मिकों की संख्या बढ़ी है। प्रशासन में स्थायित्व है, पहले अधिकारी ताश के पत्ते की तरह फेंके जाते थे। आज इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रयागराज कुंभ से पहले गंगा एक्सप्रेस वे बन जाएगा।

    लोकभवन में प्रेसवार्ता के समय मुख्यमंत्री के साथ केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सुरेश खन्ना प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘मन की बात’ में पश्चिम बंगाल के मछुआरों की समस्याएं सुनेंगे प्रधानमंत्री मोदी
    Next Article रांची में लाउडस्पीकर बजाने के मुद्दे पर दो समुदायों के बीच विवाद
    azad sipahi

      Related Posts

      शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक

      August 4, 2025

      दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित

      August 4, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड के राज्यपाल और नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर कोड़ा दंपती ने जताया शोक
      • दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर समाहरणालय में शोकसभा आयोजित
      • झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
      • झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांस, तीन दिन का राजकीय शोक घोषित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version