Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 23 मार्चः लोहिया ने संसद में ‘तीन आना बनाम पंद्रह आना’ पर नेहरू की बोलती बंद की
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 23 मार्चः लोहिया ने संसद में ‘तीन आना बनाम पंद्रह आना’ पर नेहरू की बोलती बंद की

    adminBy adminMarch 22, 2024Updated:March 22, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 23 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख सारे देश में प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती (23 मार्च, 1910) के रूप में जानी जाती है। उनका निधन 12 अक्टूबर, 1967 को दिल्ली में हुआ था। डॉ. लोहिया का जीवन एक व्यावहारिक और परिपूर्ण लोकतंत्र का जीवंत प्रतिमान है। साठ के दशक के बाद विकेंद्रीकरण राजनीति और युवा राजनीतिज्ञों के वह आदर्श बन गए और आज उनके कामकाज का हर ढर्रा एक स्वस्थ जनतंत्र की व्याख्या करता है।

    इसका सबसे बड़ा प्रमाण वर्ष 1963 में मिलता है। बात यह है कि संसद में तीन आना बनाम 15 आना के मुद्दे पर बहस चल रही थी। सरकार द्वारा निर्धारित एक दिन में प्रति व्यक्ति आय 15 आना के विषय पर संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। डॉ. लोहिया ने कहा यह आंकड़ा सुधार लिया जाए। भारत की 60 फीसदी जनता की प्रति व्यक्ति आय महज तीन आना रोजाना है। उन्होंने तथ्यों का हवाला देते हुए लंबा और रोचक भाषण दिया। इसके बाद संसद में नेहरू मंत्रिमंडल के समक्ष काफी बौद्धिक चर्चा हुई। इसे संसद में अब तक की सबसे स्वस्थ बहस माना जाता है।

    बहुत कम लोगों को ही जानकारी है कि तीन आना का सिद्धांत डॉ. लोहिया को काशी ने दिया था। शतरुद्र प्रकाश की पुस्तक ‘बनारस और डॉ. लोहिया’ के अनुसार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के तात्कालिक अर्थशास्त्री कृष्णनाथ ने लोहिया के साथ मिलकर इस सिद्धांत का प्रतिपादन किया था। काशी विद्यापीठ के संस्थापक सचिव पं. विश्वनाथ शर्मा का घर समाजवादियों के लिए आश्रम की तरह से था। यहीं पर कृष्णनाथ से उन्होंने तीन आने प्रति व्यक्ति आय की रूपरेखा तैयार कर उसपर विचार-मंथन किया था, जिसके बाद लोहिया ने सरकार के 15 आना वाले तर्क के सामने सदन में इसे प्रस्तुत कर दिया। कहा कि हिंदुस्तान के 27 करोड़ लोग इतने कम पैसे पर अपना जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं और सरकार इससे बेखबर है। तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू समेत सदन के हर नेता लोहिया के इस ऐतिहासिक भाषण पर निरुत्तर हो गए।

     

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1857: न्यूयॉर्क के एक डिपार्टमेंटल स्टोर में पहली बार कमर्शियल एलिवेटर लगाई गई।

    1903: राइट ब्रदर्स ने हवाई जहाज के पेटेंट का आवेदन किया। हालांकि ये आवेदन खारिज हो गया। एक साल बाद दोनों ने अमेरिका के ओहियो पेटेंट अटॉर्नी से आवेदन करवाया। इसके बाद 1906 में उन्हें फ्लाइंग मशीन का पेटेंट मिला।

    1940: मुस्लिम लीग ने लाहौर अधिवेशन के दौरान मुस्लिमों के लिए अलग देश पाकिस्तान बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

    1956: पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक रिपब्लिक देश बना।

    1995ः रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त। 1995ः भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफेशनल चेस एसोसिएशन कैंडीडेट्स फाइनल शृंखला को जीता।

    1996ः ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति पद के लिए सीधा चुनाव।

    1998: जेम्स कैमरून की हॉलीवुड फिल्म टाइटैनिक को रिकॉर्ड 11 ऑस्कर अवॉर्ड मिले।

    1999ः पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।

    2001ः रूस के अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि।

    2003ः दक्षिण अफ़्रीका के वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्जा बरकरार रखा।

    2006ः आस्ट्रेलिया ने तस्करी के आरोप में उत्तरी कोरिया के जहाज पोंस गू को डुबोया।

    2007ः भारत विश्वकप क्रिकेट में श्रीलंका से हारा।

    2008ः भारत ने जमीन से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल ‘अग्नि-1’ का सफल परीक्षण किया।

    2008ः अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फोरमैन ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया।

    2008ः नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।

     

    जन्म

    1614ः मुगल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल की सबसे बड़ी पुत्री जहांआरा।

    1880ः भारत की स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी।

    1910ः प्रख्यात समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया।

    1951ः भारत के प्रतिष्ठित जीव विज्ञानी आदित्य प्रसाद दास।

    1976ः भाजपा नेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी।

    1987ः अभिनेत्री कंगना राणावत।

     

    निधन

    1965ः भारतीय स्वतंत्रता सेनानी सुहासिनी गांगुली।

    1992ः पूर्व लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लों।

     

    महत्वपूर्ण दिवस

    -अमर शहीद दिवस ( क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि देने का अवसर।)

    -विश्व मौसम विज्ञान दिवस।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अन्ना हजारे बोले- यह उनके कर्मों का नतीजा
    Next Article लोकसभा चुनाव: बिहार के वैशाली संसदीय क्षेत्र में राजद-लोजपा के बीच मुख्य मुकाबला
    admin

      Related Posts

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रदर्शन के दौरान बवाल के मामले में पूर्व जिप सदस्य किशोर यादव समेत पांच आरोपी बरी
      • ‘मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं, हम हारे नहीं हराया गया है’, बंगाल चुनाव रिजल्ट पर ममता का बड़ा बयान
      • बंगाल में सियासी भूचाल! बीजेपी की जीत के बाद आसनसोल में खुला बंद पड़ा दुर्गा मंदिर
      • बंगाल की प्रचण्ड जीत के बाद दिल्ली के कालीबाड़ी मंदिर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष
      • बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का 7 मई को होगा विस्तार,गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version