Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे अमित शाह, सीकर में रोड शो के साथ शुरू करेंगे चुनाव प्रचार
    देश

    दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे अमित शाह, सीकर में रोड शो के साथ शुरू करेंगे चुनाव प्रचार

    adminBy adminMarch 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर। लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को राजस्थान के दो दिन के दौरे पर जयपुर पहुंच गए हैं। दोपहर करीब दो बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। शाह सीकर में रोड शो के साथ राजस्थान में चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगे।

    शाह एयरपोर्ट से सीधे जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंचे। यहां वे पांच लोकसभा सीटों चूरू, झुंझुनूं, करौली-धौलपुर, नागौर और दौसा की कोर कमेटियों की संयुक्त बैठक ले रहे हैं। इन पांचों सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों पर दांव खेला है। बैठक में चुनाव प्रचार की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी, प्रदेश के चुनाव प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, सह प्रभारी विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, डॉ. प्रेम बैरवा और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ उपस्थित है।

    बैठक के बाद शाह सीकर के लिए रवाना होंगे। सीकर में रोड शो के बाद वे शाम को ही जयपुर लौटेंगे और विभिन्न सामाजिक संगठनों की बैठक लेंगे। शाह रात जयपुर में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे। कोर कमेटी में सीएम भजनलाल शर्मा, दोनों उप मुख्यमंत्री (दीया कुमार और डॉ. प्रेमचंद बैरवा), प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, वसुंधरा राजे सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को अमित शाह जोधपुर के दौरे पर रहेंगे और लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। शाह जोधपुर में ही भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को यहीं से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का आरोप- देश में लोकतंत्र खत्म करना चाहती है मोदी सरकार
    Next Article भगवान राम ने भी युद्ध के नीति-नियमों का पालन किया था : कल्पना मुर्मू सोरेन
    admin

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version