Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की नींद उड़ गई है : प्रधानमंत्री
    देश

    मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की नींद उड़ गई है : प्रधानमंत्री

    adminBy adminMarch 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    – द्वारका एक्सप्रेसवे दिल्ली-हरियाणा के बीच यात्रा के अनुभव को हमेशा के लिए बदल देगा : प्रधानमंत्री

    गुरुग्राम/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि मौजूदा सरकार के विकास कार्यों से कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि वह 2024 में अब तक 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर चुके हैं।

    प्रधानमंत्री ने हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कार्यक्रम में देश में विस्तारित एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच बहुप्रतिक्षित द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड भी शामिल है। 8 लेन द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किमी लम्बे हरियाणा खंड का निर्माण 4,100 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस परियोजना में 10.2 किमी लंबे दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) और 8.7 किमी लंबे बसई रेल-ओवर-ब्रिज (आरओबी) से खेड़की दौला तक के दो पैकेज शामिल हैं। यह दिल्ली और गुरुग्राम बाईपास में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से सीधे कनेक्टिविटी भी प्रदान करेगा।

    इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “देश में हो रहे लाखों करोड़ रुपये के इन विकास कार्यों से सबसे ज्यादा दिक्कत सिर्फ कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन को है। उनकी नींद हराम हो गई है। इसलिए वो लोग कह रहे हैं कि मोदी चुनाव के कारण लाखों करोड़ रुपये के काम कर रहा है। 10 वर्षों में देश इतना बदल गया लेकिन कांग्रेस और उसके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला। इनके चश्मे का नंबर आज भी वही नकारात्मक सोच (ऑल नेगेटिव) है।”

    उन्होंने कहा, “2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है। ये सिर्फ वो प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें मैं खुद शामिल हुआ हूं। इसके अलावा मेरे मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों ने भी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया है।”

    मोदी ने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन और 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शुभारंभ देश के बुनियादी ढांचे के विकास में एक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। एक्सप्रेसवे ग्रामीण भारत के लिए बहुत सारे अवसर खोलते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में तेजी से हो रहा इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण का काम, भारत को उतनी ही तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत भी बनाएगा। उन्होंने कहा, “मैं न छोटा सोच सकता हूं, न मैं मामूली सपने देखता हूं और न ही मैं मामूली संकल्प करता हूं। मुझे जो चाहिए विराट चाहिए, विशाल चाहिए और तेज गति से चाहिए, क्योंकि 2047 में मुझे देश को ‘विकसित भारत’ के रूप में देखना है।”

    उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि द्वारका एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला। इस एक्सप्रेसवे पर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए गए। यह दिल्ली और हरियाणा के बीच यात्रा के अनुभव को हमेशा के लिए बदल देगा।”

    उन्होंने कहा, “पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटती रहती थीं। भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइडी ने सुभाष यादव की लगभग 2.37 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की
    Next Article इतिहास के पन्नों में 12 मार्चः गांधी जी की दांडी यात्रा ने तोड़ा अंग्रेजों का नमक कानून
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version