Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»घोटालों की जननी है कांग्रेस पार्टी : कोचे मुंडा
    राजनीति

    घोटालों की जननी है कांग्रेस पार्टी : कोचे मुंडा

    adminBy adminMarch 24, 2024Updated:March 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। भाजपा के खूंटी लोकसभा संयोजक और तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी घोटालों की जननी है। कांग्रेस ने एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये का कोयला, लाख 76 हजार करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घेटाला, 3600 करोड़ रु का हेलीकाप्टर, 70 हजार करोड़ का कॉमनवेल्थ गेम्स और पांच हजार करोड़ का नेशनल हेराल्ड घोटाला किया। कोचे मुंडा रविवार को तोरपा के ममरला स्थित अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

    विधायक नें कहा कि कांग्रेस ऐसी भ्रष्ट पार्टी है, जो घोटाला पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, भाजपा और आयकर विभाग को कटघरे में खड़ा कर जनता की आखों में धूल झोंकने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ के प्रयोग पर ही रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट को फ्रीज किया है। आयकर मामले में कांग्रेस द्वारा अपने खाते फ्रीज होने की तुलना लोकतंत्र की हत्या से करना, देश का अपमान है।

    विधायक ने कहा कि सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद कांग्रेस ने 14 लाख नगद चंदा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उसे हर जगह मुंह की खानी पड़ी। कोचे मुंडा ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए प्रावधाान है कि वह 20 हजार से अधिक का नकद चंदा नहीें ले सकती। प्रावधान की जानकारी होने के बाद भी कांग्रेस ने 14 लाख रु नगद चंदा लिया। इन कानूनों का उल्लंघन करने पर राजनीतिक पार्टियों को कर में मिलने वाली छूट पर रोक लगा दी जाती है।

    कांग्रेस ने इस मामले में वसूल की जाने वाली राशि पर रोक के लिए पहले कमिश्नर अपीलेट में अपील की, जहां नोटिस पर रोक लगाने की अर्जी को खारिज कर दिया गया। इसके बाद कांग्रेस आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल और फिर दिल्ली उच्च न्यायालय पहुंची, दोनों ही जगहों से कांग्रेस को फटकार मिली और नोटिस पर रोक लगाने से मना कर दिया गया। विधायक ने कहा कि इतने बड़े-बड़े घोटाले करने के बाद राहुल गांधी कहते हैं कि ट्रेन से आने-जाने के लिए पैसे नहीं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव की नाइट ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मियों का पारिश्रमिक भत्ता बढ़ा
    Next Article सरना समाज की बैठक में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विचार विमर्श
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version