Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»लोकसभा चुनाव : भाजपा की बी टीम का टैग छुड़ाने में छूट रहे पसीने
    राज्य

    लोकसभा चुनाव : भाजपा की बी टीम का टैग छुड़ाने में छूट रहे पसीने

    adminBy adminMarch 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हरिद्वार लोकसभा सीट पर भाजपा विरोधियों के सामने अजब मुश्किल

    देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के विरोधियों को हरिद्वार सीट पर अजब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ये परेशानी सिर्फ इसी लोकसभा सीट पर है, बाकी कहीं नहीं। दरअसल, हरिद्वार लोकसभा सीट पर चाहे कांग्रेस हो या फिर निर्दलीय उम्मीदवार खानपुर विधायक उमेश कुमार। उन्हें ये सफाई देनी पड़ रही है कि वे मजबूती से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मकसद भाजपा को मदद पहुंचाना कतई नहीं है। जहां तक भाजपा का सवाल है, वह इस पूरी स्थिति का आनंद उठा रही है और अपने प्रचार को दिन-ब-दिन धार देती जा रही है।

    पहले बात कांग्रेस की। कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत पहले खुद चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में थे, लेकिन अंतिम समय में उन्होंने अपने बेटे विरेंद्र रावत को टिकट दिला दिया। हरीश रावत के हटने के पीछे की चाहे जो राजनीतिक वजहें रही हों, लेकिन चुनावी मौसम में उनके विरोधियों ने ये खबरें उड़ा दी हैं कि भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए हरीश रावत ने अपेक्षाकृत कमजोर उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है।

    दरअसल, इसी सीट पर निर्दलीय बतौर चुनाव लड़ रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार से उनकी अदावत जगजाहिर है। वर्ष 2016 में ये उमेश कुमार ही थे, जिन्होंने हरीश रावत का बहुचर्चित स्टिंग किया था। उमेश कुमार कांग्रेस के टिकट के लिए भी प्रयासरत थे, लेकिन हरीश रावत ने ऐसा होने नहीं दिया। अब माना जा रहा है कि अपने बेटे की लॉन्चिंग तो उन्होंने कर दी है, लेकिन वह यह भी चाहते हैं कि उमेश कुमार किसी सूरत में न जीतने पाए। इधर, उमेश कुमार के समर्थक इस बात को प्रचारित कर रहे हैं कि हरीश रावत के भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत से मधुर संबंध हैं। इसलिए हरीश रावत इस चुनाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत की मदद कर सकते हैं।

    उमेश कुमार के समर्थक यदि सक्रिय हैं, तो हरीश रावत के समर्थक भी कहीं पीछे नहीं हैं। वे भाजपा के बडे़ नेताओं के साथ उमेश कुमार के मजबूत संबंधों को प्रचारित कर रहे हैं। हरीश रावत तो उमेश कुमार पर सीधा हमला बोलते हुए उनके लिए सुपारी किलर जैसे शब्दों का इस्तेमाल भी कर रहे हैं। हरीश रावत समर्थक ये प्रचारित कर रहे हैं कि उमेश कुमार की मंजिल किसी भी रूप में भाजपा ही है। देर-सबेर उन्हें भाजपा में ही जाना है। भाजपा की मदद के लिए ही वह चुनाव लड़ रहे हैं।

    कुल मिलाकर कांग्रेस हो या फिर निर्दलीय उमेश कुमार अपने चुनाव प्रचार पर ध्यान देने के साथ ही साथ उन्हें ये साबित करने में भी पसीना बहाना पड़ रहा है कि वे भाजपा की बी टीम के रूप में चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। उमेश कुमार ने तो सोशल मीडिया पर अपनी उस तस्वीर को भी शेयर किया है, जिसमें वे व्हील चेयर पर पुलिस कस्टडी में हैं। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की है कि त्रिवेंद्र सरकार के जमाने में उन्हें प्रताड़ित किया गया, तो वे ऐसी स्थिति में भाजपा को मदद कैसे पहुंचा सकते है। बहरहाल, भाजपा विरोधियों की इस अजब मुश्किल के बीच पार्टी उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत का पूरा फोकस सबसे पहले हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के उन इलाकों तक पहुंचने पर है, जहां अभी तक कोई नहीं पहुंचा है। उनके नाम का ऐलान काफी पहले हो जाने का उन्हें ये फायदा जरूर मिला है कि वे अपने संसदीय क्षेत्र के एक बडे़ हिस्से तक पहुंच कर वोट की अपील कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री ने निकाला रोड शो, मोदी-धामी की गूंज
    Next Article बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट हुआ जारी
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version