Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»नागपुर में आरएसएस के सरकार्यवाह का होगा चुनाव, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर लगेगी मुहर
    देश

    नागपुर में आरएसएस के सरकार्यवाह का होगा चुनाव, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर लगेगी मुहर

    adminBy adminMarch 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस वर्ष 15,16 व 17 मार्च को नागपुर के ‘स्मृति भवन’ परिसर रेशिमबाग में होगी। बैठक में इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह का चुनाव होगा। साथ ही आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर मुहर भी लगेगी।

    उल्लेखनीय है कि संघ के सरकार्यवाह का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। वर्तमान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का एक कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्हें एक कार्यकाल और मिलने की पूरी उम्मीद है। सरकार्यवाह के निर्वाचन के बाद संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा बैठक में की जायेगी।

    संघ सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधि सभा की बैठक में प्रान्त प्रचारकों व क्षेत्र प्रचारकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव भी होता है। इस बार लोकसभा चुनाव सन्निकट है ऐसे में प्रान्त व क्षेत्र स्तर पर बदलाव की संभावनाएं कम है। वहीं संघ के कुछ प्रचारकों को विविध संगठनों में भेजा जा सकता है।

    लोकसभा चुनाव में जुटेंगे सभी संगठन

    संघ से जुड़े सभी संगठन लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत झोकेंगे। इसके लिए सभी संगठनों की निचले स्तर तक बैठकें शुरू हो गई हैं। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा देश व समाजहित में हुए उल्लेखनीय कार्यों को स्मरण कराया जायेगा। इनमें विशेषकर अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति,महिला सशक्तीकरण,गुण्डाराज की समाप्ति व महिला सुरक्षा के विषय को प्रमुखता से रखा जायेगा।

    शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर लगेगी मुहर

    वर्ष 2025 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होंगे। इसलिए संघ सम्पूर्ण देश में 2025 से 2026 तक शताब्दी वर्ष मनाने की तैयारी में है। प्रतिनिधि सभा की बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त कार्य विस्तार की योजना, दृढ़ीकरण के साथ विशेष कर आगामी शताब्दी वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों पर अंतिम मुहर लगेगी।

    राममंदिर पर पास हो सकता है धन्यवाद प्रस्ताव

    प्रतिनिधि सभा की बैठक में देश की वर्तमान स्थिति पर विचार एवं महत्वपूर्ण विषयों पर प्रस्ताव भी पारित होंगे। अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है। 22 जनवरी को राम मंदिर का भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ। इस कार्य में केन्द्र की मोदी सरकार के सक्रिय सहयोग के लिए संघ की ओर धन्यवाद प्रस्ताव आ सकता है।

    संघ के कार्यों की होगी समीक्षा

    बैठक में 2023-24 के संघ कार्य की समीक्षा और आगामी वर्ष (2024-25) की संघ कार्य योजना पर चर्चा होगी। सरसंघचालक सहित अन्य सभी अखिल भारतीय कार्यकर्ताओं के प्रवास, स्वयंसेवक प्रशिक्षण हेतु संघ शिक्षा वर्गों की नई योजना के क्रियान्वयन पर विचार होगा।

    देशभर के 15 सौ पदाधिकारी होंगे शामिल

    इस बैठक में देशभर के प्रतिनिधि सभा में 45 प्रांतों से 1500 प्रतिनिधि सहभागी होंगे। प्रतिनिधि सभा बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्यकारिणी, क्षेत्र व प्रांत कार्यकारिणी, संघ के निर्वाचित अ.भा. प्रतिनिधि, सभी विभाग प्रचारक तथा विविध संगठनों के निमंत्रित कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचार प्रमुख डा. अशोक दुबे ने कहा कि संघ की प्रतिनिधि सभा हर वर्ष देश के विभिन्न भागों में होती है। प्रत्येक तीसरे वर्ष की प्रतिनिधि सभा का आयोजन नागपुर में होता है।

    Nagpur RSS
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमप्र: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश पचौरी समेत कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल
    Next Article इतिहास के पन्नों में 10 मार्चः सावित्रीबाई फुले को याद करने की बड़ी वजह ‘यह’ है
    admin

      Related Posts

      ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

      June 4, 2026

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version