Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»चुनाव की घोषणा से पहले ही जनता ने एनडीए के लिए 400 पार का ऐलान कर दिया: प्रधानमंत्री
    देश

    चुनाव की घोषणा से पहले ही जनता ने एनडीए के लिए 400 पार का ऐलान कर दिया: प्रधानमंत्री

    adminBy adminMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -तेलंगाना रैली में मोदी ने कहा-कांग्रेस और बीआरएस ने तेलंगाना के विकास के सपने को चकनाचूर किया

    नगरकुर्नूल/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के नगरकुर्नूल में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही लोगों ने एनडीए के 400 सीटों के पार जाने पर अपना फैसला दे दिया है। उन्होंने कहा कि आज मैं यहां देख रहा हूं कि तेलंगाना के लोगों ने फैसला कर लिया है कि वे तीसरी बार मोदी को वापस लाना चाहते हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश में 2024 के चुनाव का बिगुल बजने जा रहा है। लेकिन तारीखों के औपचारिक ऐलान के पहले ही देश की जनता ने नतीजों का ऐलान कर दिया है। देश ने घोषणा कर दी है कि अबकी बार 400 पार। उन्होंने कहा कि नगरकुर्नूल की भीड़ इसका प्रमाण है। 2023 में मैंने विधानसभा चुनाव के दौरान तेलंगाना का दौरा किया था। उस समय मुझे एहसास हुआ कि लोग वास्तव में बीआरएस से नाराज हैं। और आज मैं देख सकता हूं कि तेलंगाना के लोगों ने फिर से मोदी को चुनने का फैसला किया है।

    प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और बीआरएस पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर तेलंगाना के विकास के हर सपने को चकनाचूर कर दिया। अब तो यहां कांग्रेस के पंजे का कब्जा हो गया है। पहले बीआरएस की महालूट और अब कांग्रेस की बुरी नजर। ये वैसे ही हालत हैं, जैसे कुएं से निकले-खाई में गिरे। कांग्रेस के लिए तो पूरे राज्य को तबाह करने के लिए पांच साल बहुत हैं। उन्होंने कहा, “बीआरएस भी कांग्रेस के ही नक्शेकदम पर चलने वाली पार्टी है। केसीआर तो कहते हैं कि भारत को नए संविधान की जरूरत है। क्या ये बाबा साहब डॉ. अंबेडकर को अपमानित करने का कृत्य नहीं है? केसीआर ने दलित बंधु योजना से दलितों को धोखा दिया।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने केवल गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने दशकों तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीब के जीवन में कोई बदलाव आया क्या? कांग्रेस ने एससी, एसटी, ओबीसी को वोटबैंक के तौर पर इस्तेमाल किया। लेकिन समाज के हालात सुधरे क्या? बदलाव तब आया, जब देश ने मोदी को पूर्ण बहुमत का आशीर्वाद दिया। क्योंकि बदलाव की एक ही गारंटी है। मोदी की गारंटी।”

    उन्होंने कहा क हम तेलंगाना को दक्षिण का प्रवेश द्वार कहते हैं। पिछले 10 वर्षों में तेलंगाना का विकास हमारे लिए प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया। तेलंगाना में भी यही बदलाव लाना है। हमारी योजनाओं से एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं और किसानों को सबसे अधिक लाभ होता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगायिका अनुराधा पौडवाल भाजपा में शामिल
    Next Article शिखर बैंक घोटाला मामले में अजीत पवार को क्लीन चिट दिए जाने का अन्ना हजारे ने किया विरोध
    admin

      Related Posts

      सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें

      June 20, 2025

      ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार

      June 20, 2025

      आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल

      June 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीवान में प्रधानमंत्री मोदी बोले– बिहार की प्रगति में ब्रेक लगाने वालों से सतर्क रहें
      • ईरान में फंसे बंगाल के तीर्थयात्री और छात्र, परिजनों ने लगाई सरकार से लगाई गुहार
      • रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त सुशांत ने संभाला पदभार
      • पूर्व सांसद ने की मंत्री को पुस्तक भेंट
      • आरएसएस ने हमेशा समावेशिता को अपनाया : राज्यपाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version