Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»फिल्म समीक्षा: थिएटर से निकलने के बाद ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के दर्शकों का फीका पड़ा उत्साह
    मनोरंजन

    फिल्म समीक्षा: थिएटर से निकलने के बाद ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के दर्शकों का फीका पड़ा उत्साह

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ 22 मार्च सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म गांधी जी और नेहरू जी के दौर से पहले देश की खातिर अपना सब कुछ दांव पर लगा देने वाले नायकों की दर्दनाक संघर्ष बताती है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था लेकिन थिएटर से निकलने के बाद दर्शकों का उत्साह कहीं फीका पड़ता नजर आ रहा है। फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।

    ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ की कहानी

    स्वतंत्रता सेनानी सावरकर के जीवन की समीक्षा करने वाली इस फिल्म की कहानी विनायक दामोदर सावरकर के बचपन से शुरू होती है। उन्होंने बचपन में ही अपनी मां की छत्रछाया खो दी थी और एक महामारी के चलते युवावस्था में ही अपने पिता को भी खो दिया। हालांकि, मृत्यु से पहले पिता ने अपने बेटे सावरकर को ‘क्रांतिकारी मत बनो’ की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद विनायक दामोदर सावरकर ने क्रांतिकारी बनने का मन बना लिया था। सावरकर ने एक गुप्त संगठन अभिनव भारत संगठन की शुरुआत की।

    फिल्म में दिखाया गया है कि उनके बड़े भाई गणेश सावरकर भी अपने भाई के हर क्रांतिकारी कदम में उनका साथ देने के लिए डटे रहे। अपने भाई को लंदन में पढ़ाने के लिए गणेश सावरकर ने अपने ससुर से आर्थिक मदद ली। इस फिल्म में विनायक दामोदर सावरकर के पूरे जीवन की समीक्षा की गई है। विदेश में शिक्षा, फिर जेल से लेकर काला पानी की सज़ा, आख़िरकार कई सालों बाद विनायक दामोदर सावरकर की घर वापसी, ये सारी घटनाएं फिल्म में देखने को मिलती हैं।

    कलाकारों ने दी है शानदार परफॉर्मेंस

    फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ में हमेशा की तरह इस बार भी रणदीप हुड्डा ने अपना किरदार बखूबी निभाया है। उनकी एक्टिंग फिल्म की जान है। उन्होंने फिल्म में किरदार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालने की कोशिश की है। इसमें उनकी मेहनत साफ नजर आ रही है। उन्होंने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के अलावा इसके डायरेक्शन व प्रॉडक्शन का काम भी संभाला है। साथ ही उन्होंने उत्कर्ष नैथानी के साथ मिलकर इसकी कहानी भी लिखी है। इस फिल्म में अंकिता लोखंडे ने वीर सावरकर की पत्नी यमुनाबाई सावरकर का किरदार निभाया है। हालांकि, उन्हें बहुत कम स्क्रीन स्पेस मिला है। एक्टर अमित स्याल ने भी बेहतरीन काम किया है। राजेश खेड़ा ने महात्मा गांधी के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। नेताजी के किरदार में सचिन पिलगांवकर नजर आए हैं।

    कैसी है फिल्म

    अभिनेता रणदीप हुड्डा ने फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ से निर्देशन के नए क्षेत्र में कदम रखा है। करीब तीन घंटे लंबी फिल्म शुरुआत में आपको इसके किरदारों के साथ जोड़ती है। फिल्म का इंटरवल एक बेहद रोचक मोड़ पर होता है। इस फिल्म में उन्होंने अच्छा काम किया, लेकिन निर्देशक के तौर पर वह असफल नजर आए। फिल्म में कुछ ऐसे दृश्य भी हैं, जिन्हें केवल सावरकर को गहराई से जानने वाले ही समझ सकते हैं। फिल्म में कई ऐसे सीन हैं, जो दर्शकों के मन में भ्रम और कई लोगों के मन में सवाल भी पैदा करते हैं। इतना ही नहीं, फिल्म में दिखाए गए इतिहास को काफी तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है। इस सबके बावजूद अगर आप आजादी की लड़ाई के बारे में जानने की दिलचस्पी रखते हैं तो आप जरूर इस फिल्म का टिकट ले सकते हैं।

    फिल्म : स्वातंत्र्यवीर सावरकर

    कलाकार : रणदीप हुड्डा, अमित सियाल, अंकिता लोखंडे, राजेश खेड़ा

    डायरेक्टर : रणदीप हुड्डा

    अवधि: 2 घंटे और 58 मिनट

    रेटिंग : 3/5

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन
    Next Article नौ साल बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका चोपड़ा!
    admin

      Related Posts

      ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज

      May 15, 2026

      बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी

      May 15, 2026

      सत्य घटनाओं से प्रेरित ‘द नर्मदा स्टोरी’ 12 जून को होगी रिलीज़

      May 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव की घोषणा: झारखंड की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, 8 जून तक नामांकन
      • मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामला : भाजपा नेता, उनके पुत्र समेत 3 को मिली जमानत
      • गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में झारखंड मॉडल बना देश के लिए उदाहरण : दीपिका
      • पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकी, परिवार दहशत में
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version