Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य» पूर्वी चंपारण में हैवान पति ने पत्नी और 3 बेटियो की गला काटकर की हत्या
    राज्य

     पूर्वी चंपारण में हैवान पति ने पत्नी और 3 बेटियो की गला काटकर की हत्या

    adminBy adminMarch 29, 2024Updated:March 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी चंपारण। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। जहां एक वहशी पति ने पत्नी समेत 3 बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी।

    घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि बीती रात उसने सोते वक्त पत्नी और 3 बच्चों की गला काटकर हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपित इदु मियां घर छोड़ फरार है। मृतकों में इद्दु की पत्नी अफरीना खातून (40), अबरुन खातून(13), तबरुन खातून(11) व शहजादी खातून(9) शामिल हैं। चारो की बेरहमी से गला काट हत्या की गई है। घटना के कारणो का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। मृतका आरोपित की दूसरी पत्नी थी।पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से दो पुत्र हैं जो बाहर काम करते हैं।जबकि दूसरी पत्नी मृतका अफरीना से पांच बच्चियां थी। इनमें एक की शादी हो चुकी है।

    ग्रामीणों के अनुसार इद्दु साइको है। पांच बच्चियो में एक को पूर्व में यूपी में चलती ट्रेन से फेंक कर मार डाला था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। कुछ माह पूर्व ही वह जेल से छुटने के बाद घर आया था। दुसरी पत्नी मृतका अफरीना का मायका पश्चिम चंपारण जिले के जगदीशपुर का झखरा गांव में है। घटना के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार व कई थाना की पुलिस एफएसएल टीम व श्वान दस्ता के साथ मामले की छानबीन में जुटी हैं।

    ग्रामीणो के अनुसार गुरुवार की देर रात किसी बात को लेकर इद्दु और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने सोते वक्त पत्नी और तीन बच्चों की गला काटकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। एक साथ चार लोगों की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैला हुआ है।

    पुलिस ने चारो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच के साथ ही आरोपी पति की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचुनाव ड्यूटी में इलेक्ट्रिक वाहनों को हायर करने के लिए भाड़ा तय
    Next Article चतरा में अफीम और हीरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version