Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, August 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»पति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, जांच की मांग को किया गया था नजरअंदाज: सीता सोरेन
    ताजा खबरें

    पति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, जांच की मांग को किया गया था नजरअंदाज: सीता सोरेन

    adminBy adminMarch 28, 2024Updated:March 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी में शामिल होने के बाद आज पहली बार सीता सोरेन रांची पहुंचीं। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उन्होंने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 19 तारीख को मैंने भाजपा ज्वाइन किया। मोदी जी के विशाल परिवार में मैंने योगदान दिया। इस परिवार में आने के बाद के मुझे खुशनुमा वातावरण मिला। मुझे 14 साल के संघर्ष में भी वह सम्मान जेएमएम में नहीं मिला जिसकी मैं हकदार थी। मेरे पति दुर्गा सोरेन और ससुर ने झारखंड को अलग राज्य बनाया। दुर्गा सोरेन जी का अहम योगदान था इस राज्य को बनाने में। वो वंचित शोषित के लिए काम करते थे लेकिन, बाद में उनका सपना अधूरा रह गया।

    सीता सोरेन ने कहा कि मेरे पति के सपने को जेएमएम पूरा नहीं कर पाया। मेरे छोटे-छोटे बच्चों को मैंने किस तरह पाला यह मैं ही जानती हूं। मेरे बच्चों को और मुझे पीड़ा का सामना करना पड़ा। मुझे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले जब मेरे ससुर की तबीयत ठीक थी तब वह हमें देखते थे लेकिन बाद में जब उनकी तबीयत खराब होने लगी तो हमें अलग थलग रखा गया। मैंने जो यह निर्णय लिया वह मेरा व्यक्तिगत निर्णय है। इसमें कोई राजनीतिक षडयंत्र नहीं है।

    पति की मौत की जांच हो
    सीता सोरेन ने कहा कि मोदी जी के विशाल परिवार में आना मेरे लिए गर्व की बात है। वह देश दुनिया को रौशन करने के लिए बीड़ा उठाए हैं। उनकी विचारधारा से ही विकास होगा। कई ऐसे कामों को जो मैं झामुमो में रहकर नहीं कर पाई। उन कामों में मैं आपको बताना चाहूंगी। सीता सोरेन ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया था कि उनके पति दुर्गा सोरेन की आदमकद प्रतिमा लगाई जाए लेकिन उनकी मांग को अनसुना कर दिया गया। मैंने पति के असामयिक मौत की जांच की मांग की थी, उसे भी अनसुना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस दिन कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह गई थीं, तब पति दुर्गा सोरेन का अपमान हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में स्वर्गीय दुर्गा सोरेन का नाम तक नहीं लिया। मैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगी।

    भाजपा में ही महिलाओं का विकास है
    भाजपा में आज महिलाओं को नारी शक्ति को जिस तरह से सम्मान मिल रहा है उसे ही देखते हुए मैंने यह निर्णय लिया कि मैं इसमें शामिल हो जाऊंगी। द्रौपदी मुर्मू जो कि एक छोटे से गांव से आती है उनको राष्ट्रपति बनाया गया। राज्यसभा, लोकसभा में महिलाओं को आरक्षण मिला। इससे यह पता चलता है कि केवल भाजपा में ही महिलाओं का विकास है। जब तक दुर्गा सोरेन जी थे तब तक पार्टी का नीति सिद्धांत ठीक था। आज उनके नहीं रहने पर सभी मूल भावनाओं से भटक गये हैं। आज दलालों की मनमानी चलती है। ऐसे में हमारे झारखंड के आदिवासी-मूलवासी का विकास कैसे होगा। ये झारखंड अभी तक अंधेरे में डूबा हुआ है। हमको इसको उजाले में लाने के लिए यह कदम उठाना पड़ा। दुर्गा सोरेन जी का सपना इसी के सिद्धांतों पर चलकर होगा। 14 की 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा। सीता सोरेन ने दुमका में हेमंत सोरेन से मुकाबला होने के सवाल पर कहा कि मैदान में जो भी हो, जीत कमल की होगी। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा का कोई अस्तित्व नहीं रह गया है। दलाल किस्म के लोग उसमें शामिल हो गये हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा से उम्मीदवार बनाये जाने के बाद सीता सोरेन पहली बार पहुंची रांची
    Next Article लोकसभा चुनाव को देखते हुये बाबूलाल से सुदेश महतो ने की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में गिनाई देश की उपलब्धियां, बताया प्रेरणादायक

      July 27, 2025

      सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की

      June 19, 2025

      प्रशासनिक लापरवाही के कारण हुआ बेंगलुरु हादसा

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डीपीएल: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने वेस्ट दिल्ली लायंस को 11 रन से हराया
      • विमेंस स्पीड चेस चैंपियनशिप 2025 के क्वार्टरफाइनल में पहुंची दिव्या देशमुख
      • कुलगाम में आतंकवाद-रोधी अभियान 12वें दिन भी जारी
      • वाशिंगटन पुलिस पर फिलहाल राष्ट्रपति ट्रंप का नियंत्रण, कहा-जरूरत पड़ी तो सेना भी तैनात होगी
      • अमेरिका के टेक्सास में टारगेट कंपनी के स्टोर के बाहर गोलीबारी, तीन लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version