Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिन दूनी रात चौगुनी गति से आगे बढ़ रहा भारत : राजनाथ
    देश

    दिन दूनी रात चौगुनी गति से आगे बढ़ रहा भारत : राजनाथ

    adminBy adminMarch 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आजमगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नवनिर्मित टर्मिनल-3 का आभासी माध्यम से लोकार्पण किया। लखनऊ में मौजूद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लखनऊ के साथ-साथ पूरा भारत दिन दूनी रात चौगुनी गति से आगे बढ़ रहा है।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि 2014 में जहां इस देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट हुआ करते थे, वहीं आज उनकी संख्या दो गुनी से अधिक होकर 149 तक पहुंच गई है। पहले यह माना जाता था कि एयरपोर्ट या हवाई यात्रा यह सब उच्च वर्ग के लिए ही है, आम आदमी तो इसमें चल ही नहीं सकता। हवाई यात्रा, गरीब और अमीर के बीच एक खाई के रूप में काम करती थी। हमने उस खाई को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी उड़ान के माध्यम से पाट दिया है। यही चीज आप इंटरनेट कनेक्टविटी में भी देख सकते हैं। पहले इंटरनेट तक सिर्फ अमीरों की पहुंच रहती थी। किसी गरीब के पास इंटरनेट हो, हम यह कल्पना भी नहीं कर सकते थे। हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों का ही परिणाम है कि आज अमीर और गरीब सबके पास इंटरनेट का कनेक्शन है। पहले, जो गरीब बैंक नहीं जाते थे, हमने जनधन योजना के माध्यम से उन गरीबों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा। हम क्लास बैंकिंग से मास बैंकिंग की ओर आगे बढ़े। हमने इस देश के गरीबों को इस देश के उच्च वर्गीय परिवार के बराबर लाकर खड़ा कर दिया।

    रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार की यही विशेषता रही है कि हमने मुश्किलों को अवसर में बदला है। देश में पहले से ही चला आ रहा एक सिस्टम था उसको बदलने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार द्वारा की जा रही जनसेवा का ही यह परिणाम है कि पूरा देश मोदी के नेतृत्व में लगातार विकसित हो रहा है।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वह उस लखनऊ के सांसद हैं, जिस लखनऊ का प्रतिनिधित्व कभी अटल बिहारी वाजपेयी किया करते थे। लखनऊ का सांसद रहते हुए भगीरथ के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र में विकास की जो गंगा बहाई थी, हमें उस विकासगंगा को और आगे ले जाने का अवसर मिल रहा है। सिंह ने कहा, मैं लखनऊ का जनप्रतिनिधि हूँ, इस नाते मुझे इस एयरपोर्ट के विकास को देखकर तो खुशी होती ही है लेकिन उससे भी ज्यादा संतोष एक नागरिक के रूप में होता है कि मेरा लखनऊ और मेरा भारत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार विकसित हो रहा है।

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल,पूर्व मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह व महानगर भाजपा अध्यक्ष आनंद द्विवेदी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगृह मंत्री ने सीआईएसएफ जवानों को दी बल के स्थापना दिवस की बधाई
    Next Article इतिहास के पन्नों में 11 मार्चः कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. शांता ने समृद्ध विरासत छोड़ी
    admin

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत

      June 5, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version