Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राजनीति»मीठी क्रांति का हब बनेगा झारखंड : अर्जुन मुंडा
    राजनीति

    मीठी क्रांति का हब बनेगा झारखंड : अर्जुन मुंडा

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय मंत्री ने रांची में अत्याधुनिक हनी टेस्टिंग लैब का किया शिलान्यास

    रांची। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को रांची में देश की पांचवीं एवं पूर्वी क्षेत्र की पहली अत्याधुनिक वृहद शहद परीक्षण प्रयोगशाला तथा एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केंद्र, बांस संवर्धन परियोजना एवं अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

    मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि इस क्षेत्र से कभी शहद का निर्यात नहीं हुआ जबकि शहद उत्पादन के लिए यह एक बड़ा क्षेत्र है। क्षेत्र में शहद उत्पादन की काफी संभावना है, जिसका उपयोग किसानों की आय बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए। क्षेत्र की लगभग 30 प्रतिशत भूमि जंगल से ढंकी हुई है, जिसमें प्रचुर मात्रा में फसलें, फल, सब्जियां और जंगली पेड़ हैं, जो शहद उत्पादन के लिए सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं।

    देश में शहद का उत्पादन बढ़ रहा है और इसका निर्यात भी बढ़ रहा है। शहद परीक्षण प्रयोगशालाएं उत्पादित शहद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने में मदद करेगी। मधुमक्खी बॉक्स निर्माण इकाइयां शहद उत्पादन को बढ़ाने में मदद करेगी। व्यापार, ब्रांडिंग और विपणन इकाइयां घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहद की बिक्री को बढ़ावा देने में मदद करेगी। साथ ही मधुमक्खी पालकों और किसानों को भी लाभान्वित करेगी और झारखंड मीठी क्रांति का हब बनेगा।

    मुंडा ने कहा कि 1940 से 1960 के बीच देश में जो खाद्यान्न की कमी हुई। इसके बाद हरित क्रांति आई और फिर देश में खाद्य उत्पादन बढ़ा। उत्पादन तो बढ़ा लेकिन मिट्टी क्षरण भी हुआ। वर्ष 2013 के बाद हम कई मामलों में सतर्क हुए हैं, जिनमें मृदा स्वास्थ्य- पर्यावरण भी है। मनुष्य को प्रकृति के साथ संबंध बनाते हुए मिट्टी को नुकसान पहुंचाए बिना आगे बढ़ना है। क्षेत्र में बांस मिशन परियोजना भी शुरू हो रही है।

    मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्रों तथा किसानों को केंद्र सरकार ने हमेशा प्राथमिकता पर रखा है। भारत किसानों का देश है, यह समझते हुए केंद्र सरकार गारंटी से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश हर मामले में आदर्श बने, सबके प्रयत्नों से भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बने, इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान व मधुमक्खीपालक शामिल हुए। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन व शहद मिशन एवं कृषि विज्ञान केंद्र-खूंटी, रांची, गुमला, सिमडेगा, सराईकेला, पश्चिमी सिंहभूम सहित विभिन्न संस्थान सहभागी रहे। रांची सांसद संजय सेठ, पद्मश्री अशोक भगत, बीएयू के कुलपति डॉ. एससी दुबे, निदेशक डॉ. अभिजीत कर, डॉ. सुजय रक्षित, खादी एवं ग्रामोद्योग के अधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित भी थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआदिवासी समुदाय को अपनी संस्कृति और परंपरा को सहेजने की जरूरत : एके सिंह
    Next Article झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 17 मार्च को सात केंद्रों पर होगी
    admin

      Related Posts

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version