Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»इतिहास के पन्नों में 10 मार्चः सावित्रीबाई फुले को याद करने की बड़ी वजह ‘यह’ है
    दुनिया

    इतिहास के पन्नों में 10 मार्चः सावित्रीबाई फुले को याद करने की बड़ी वजह ‘यह’ है

    adminBy adminMarch 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 10 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के संदर्भ में खास तौर महिला शिक्षा के लिहाज बेहद खास है। वजह यह है कि 1897 में इसी तारीख को देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था। सावित्रीबाई का जन्म 03 मार्च, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें देश में महिला शिक्षा की अगुआ कहा जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला कल्याण में लगाया। उनकी गिनती देश की सबसे पहली आधुनिक नारीवादियों में होती है।

    सावित्रीबाई शिक्षक होने के साथ समाज सुधारक, दार्शनिक और कवयित्री भी थीं। उनकी कविताएं अधिकतर प्रकृति, शिक्षा और जाति प्रथा को खत्म करने पर केंद्रित होती थीं। सावित्रीबाई फुले ने न केवल देश में महिला शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि उस समय समाज में व्याप्त छुआ-छूत, बाल विवाह, सती प्रथा और विधवा विवाह जैसी कुरीतियों का भी विरोध किया। इनके खिलाफ उन्होंने जीवनभर संघर्ष किया।

    1840 में महज नौ साल की उम्र में उनका विवाह 13 साल के ज्योतिराव फुले से हुआ था। शादी के समय वह पढ़ी-लिखी नहीं थीं। उस समय शिक्षा पर केवल पुरुषों का अधिकार माना जाता था। समाज की इस सोच के बावजूद सावित्रिबाई ने शिक्षा हासिल की। शुरू में जब वह स्कूल जाती थीं, तो उन्हें पत्थर मारे जाते थे और उनके ऊपर कूड़ा-कचरा फेंका जाता था।

    उन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर जोर दिया और 18 स्कूल खोले। सावित्रीबाई के पति ज्योतिराव फुले भी समाज सुधारक थे और उन्होंने पत्नी के हर काम में सहयोग किया। सावित्रीबाई और ज्योतिराव ने महिला शिक्षा के क्षेत्र में बहुत काम किया। शादी के बाद बेहद कम उम्र में ही सावित्रीबाई ने लड़कियों को पढ़ाना शुरू कर दिया था। जिस समय लड़कियों की पढ़ाई को पाप माना जाता था, उस समय देश में लड़कियों के लिए पहला स्कूल साावित्रीबाई और उनके पति ज्योतिराव ने 1848 में पुणे में खोला था। इसके बाद इन दोनों ने मिलकर लड़कियों के लिए 17 और स्कूल खोले।

    सावित्रीबाई ने महिलाओं के अधिकारों के लिए ही काम नहीं किया, बल्कि वह समाज में व्याप्त भ्रष्ट जाति प्रथा के खिलाफ भी लड़ीं। जाति प्रथा को खत्म करने के अपने जुनून के तहत उन्होंने अछूतों के लिए अपने घर में एक कुआं बनवाया। सावित्रीबाई ने बच्चों को पढ़ाई करने और स्कूल छोड़ने से रोकने के लिए एक अनोखा प्रयास किया। वह बच्चों को स्कूल जाने के लिए वजीफा देती थीं। ऐसे समय में जब देश में जाति प्रथा अपने चरम पर थी उन्होंने अंतरजातीय विवाह को बढ़ावा दिया। उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर सितंबर 1873 में ‘सत्यशोधक समाज’ की स्थापना की, जो बिना पुजारी और दहेज के विवाह आयोजित करता था। इस समाज की स्थापना का उद्देश्य कम खर्च में शादी कराना, अंतरजातीय विवाह, बाल विवाह को खत्म करना और विधवा पुनर्विवाह था। सावित्रीबाई और ज्योतिराव की अपनी कोई संतान नहीं थी। उन्होंने एक विधवा के बेटे यशवंत को गोद लिया। यशवंत आगे चलकर डॉक्टर बने। पुणे में 1897 में प्लेग महामारी फैली थी। इसी महामारी की वजह से 66 वर्ष की उम्र में सावित्रीबाई फुले का पुणे में निधन हो गया।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1801: ग्रेट ब्रिटेन में पहली बार जनगणना हुई।

    1876ः ग्राहम वेल ने पहली बार टेलीफोन पर अपने मित्र से बात की।

    1922ः महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए।

    1922ः चीन ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।

    1998ः इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।

    2002ः फिलिस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा।

    2003ः उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया।

    2006ः पाकिस्तान के क्वेटा में बारूदी सुरंग विस्फोट में 26 लोग मारे गए।

    2007ः यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुंचे।

    2008ः मलेशिया के अब्दुल्ला बदावी देश के पुन: प्रधानमंत्री बने।

    2010ः भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित।

    2017ः दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्यून-हाय को संवैधानिक कोर्ट ने पद से हटाया।

    2018ः श्रीलंका में साम्प्रदायिक दंगा। दो लोगों की मृत्यु। दस घायल।

    जन्म

    1932ः इसरो के पूर्व अध्यक्ष उडुपी रामचन्द्र राव।

    1934ः जाने-माने समाज सुधारक लल्लन प्रसाद व्यास।

    1945ः पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया।

    1996ः भारतीय महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी।

    निधन

    1897ः भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल सावित्रीबाई फुले।

    1915ः प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ पाने वाले भारतीय सैनिक गबर सिंह नेगी।

    1990ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री दरबारा सिंह।

    1999ः प्रख्यात मराठी साहित्यकार विष्णु वामन शिरवाडकर कुसुमाग्रज।

    2018ः छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध भरतरी गायिका सुरुज बाई खांडे।

    दिवस

    -सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि।

    March 10 in the pages of history
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनागपुर में आरएसएस के सरकार्यवाह का होगा चुनाव, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर लगेगी मुहर
    Next Article लोकसभा चुनाव: झारखंड के जमशेदपुर संसदीय सीट पर सर्वाधिक छह बार खिला भाजपा का कमल
    admin

      Related Posts

      ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप

      June 4, 2026

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • जमीन विवाद में बहा खून, भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, बढ़ा तनाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version