Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»परिवारवाद पर मोदी का हमला, तृणमूल वालों को भतीजा और कांग्रेस को बेटा-बेटी की चिंता
    राज्य

    परिवारवाद पर मोदी का हमला, तृणमूल वालों को भतीजा और कांग्रेस को बेटा-बेटी की चिंता

    adminBy adminMarch 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और तृणमूल पर हमला बोला। मोदी ने परिवारवाद पर निशाना साधते हुए कहा कि तृणमूल वालों को भतीजे की चिंता है जबकि कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटी को आगे बढ़ाना है।

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने वाम दलों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि लेफ्ट वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है, ताकि उनकी भी गाड़ी चलती रहे। इन लोगों को आपके बच्चों की परवाह नहीं है, आपके बच्चों के भविष्य की चिंता करने वाला अगर कोई है तो वो मोदी है, भाजपा है, एनडीए का गठबंधन है।

    फिर किया संदेशखाली का जिक्र

    पीएम मोदी ने एक बार फिर संदेशखाली मामले पर ममता सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि संदेशखाली में गरीब, दलित और आदिवासी बहनों के साथ तृणमूल के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है। महिलाओं पर अत्याचार और गरीब की कमाई को लूटना ही तृणमूल के तोलाबाजों (रंगदारी वसूलने वालों) का काम रहा है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट तृणमूल सरकार दलित, आदिवासी, ओबीसी और महिला विरोधी है।

    पीएम मोदी ने कहा कि तृणमूल सरकार ने आपके राशन की योजना में ही घोटाला कर दिया। इनके नेता, मंत्री राशन घोटाला मामले में जेल में हैं। तृणमूल सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। उन्होंने सिलीगुड़ी से एक बार फिर भाजपा को बड़े बहुमत से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि यहां की हर एक बूथ पर भाजपा का कमल खिलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाशी में प्रधानमंत्री मोदी का शंखध्वनि और पुष्पवर्षा के बीच शाही स्वागत, दिखा क्रेज
    Next Article लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग की टीम हम लोगों की भावनाओं से अवगत हो: सुप्रियो
    admin

      Related Posts

      पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह

      October 30, 2025

      मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या

      October 30, 2025

      कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी

      October 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
      • छठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
      • मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग, जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या
      • कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन राजद-कांग्रेस गठबंधन की पहचानः मोदी
      • बिहार विस चुनाव : बागी तय करेंगे किसे मिलेगी कुर्सी, महागठबंधन को फेंडली फाइट दे रहा ज्यादा दर्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version