Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल के विदेश मंत्री संसद में बोले- नेपाली सैनिकों का करार रद्द करने पर रूस सकारात्मक
    दुनिया

    नेपाल के विदेश मंत्री संसद में बोले- नेपाली सैनिकों का करार रद्द करने पर रूस सकारात्मक

    adminBy adminMarch 18, 2024Updated:March 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नेपाल। नेपाल के विदेश मंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ ने संसद में आज कहा कि रूसी सेना में कार्यरत नेपाली युवाओं का करार रद्द करने को लेकर रूस की तरफ से सकारात्मक जवाब आया है।

    प्रतिनिधि सभा में सांसदों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्री श्रेष्ठ ने कहा कि रूस ने वहां की सेना में भविष्य में किसी भी नेपाली युवा की भर्ती नहीं लेने के लिए अपनी सहमति जता दी है। उन्होंने कहा कि इस समय रूसी सेना की तरफ से युद्ध लड़ रहे नेपाली युवाओं का करार रद्द करने को लेकर भी रूस ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी है। विदेश मंत्री ने कहा कि नेपाल स्थित रूसी राजदूत ने उन्हें आश्वासन दिया है कि आगे से रूसी सेना में किसी भी नेपाली नागरिक को भर्ती नहीं किया जाएगा। साथ ही नेपाली युवा जो रूस में हैं, उनका करार भी समाप्त किया जाएगा। हालांकि विदेश मंत्री ने यह नहीं बताया कि यह कब और कितने दिनों में होगा।

    संसद में विदेश मंत्री ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए नेपाली नागरिकों के शवों को वापस लाने के लिए भी कूटनीतिक प्रयास किया जा रहा है। श्रेष्ठ ने बताया कि मास्को में रहे नेपाली राजदूतावास रूसी प्रशासन से लगातार संपर्क कर मारे गए नेपाली नागरिकों के शवों को वापस लाने के लिए प्रयास कर रहे है। उन्होंने यह भी बताया कि रूस अपने युद्ध में मारे गए नेपाली नागरिकों के परिवारों को क्षतिपूर्ति देने के लिए भी तैयार हो गया है। विदेश मंत्री का कहना है कि क्षतिपूर्ति की रकम पहले मास्को स्थित नेपाली राजदूतावास में जमा कराए जाने की बात है। उसके बाद नेपाल में उनके परिवार वालों को सौंपा जाएगा।

    नारायणकाजी श्रेष्ठ ने संसद को यह जानकारी दी कि यूक्रेन में बंधक बनाए गए नेपाली नागरिकों की रिहाई के लिए सरकार ने संयुक्त राष्ट्र से पहल करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि नेपाल सरकार सीधे यूक्रेन सरकार के संपर्क में भी है और वहां भी बंधक बनाए गए नेपाली नागरिकों को वापस करने के लिए दबाब बनाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहजारीबाग उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, वित्तीय लेन-देन पर नजर रखने के दिए निर्देश
    Next Article बिहार आंदोलन के 50वीं वर्षगाठ पर सर्वोदय समाज का सम्मेलन संपन्न
    admin

      Related Posts

      उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल

      June 8, 2025

      नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

      June 8, 2025

      संयुक्त राष्ट्र ने मेजर जनरल डिओदातो अबागनारा को ‘युनिफिल’ का नया प्रमुख नियुक्त किया

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version