Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminMarch 7, 2024Updated:March 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूत संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज दबाव के बीच कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने मंगलवार को अपने बयान में कहा कि महंगाई दर पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है। इसके बावजूद इस साल ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद की जा सकती है। जेरोम पॉवेल के इस बयान के बाद अमेरिकी बाजार में उत्साह का माहौल बन गया। डाउ जॉन्स 75.86 अंक की मजबूती के साथ 38,661.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.49 प्रतिशत उछल कर 5,103.61 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,020.22 अंक के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,608.06 अंक केस्तर पर कारोबार कर रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडक्स 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,679.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.28 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,954.74 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,716.71 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशिया में आज दबाव के बीच मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं जबकि 4 सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,576.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइइंडेक्स 0.22 प्रतिशत गिर कर 3,129.14 अंक के स्तर पर आ गया है। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 344.20 अंक यानी 0.86 प्रतिशत टूट कर 39,746.58 अंक तक लुढ़क गया है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,361.09 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,035.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी और ताइवान वेटेड इंडेक्स 224.69 अंक यानी 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,724.14 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,643.39अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,371.89 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.41 प्रतिशत उछल कर 7,360.01 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    global market
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 83 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article उतार-चढ़ाव के साथ नए शिखर पर शेयर बाजार, ओपनिंग के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड
    admin

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में ब्रिगेड होटल वेंचर्स की कमजोर शुरुआत, घाटे में आईपीओ निवेशक

      July 31, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      July 31, 2025

      अमेरिका के टैरिफ बम से दबाव में आया स्टॉक मार्केट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

      July 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version