Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज असम, अरुणाचल प्रदेश, पं. बंगाल, उप्र के दौरे पर, शाम को पहुंचेंगे बनारस
    देश

    प्रधानमंत्री मोदी आज असम, अरुणाचल प्रदेश, पं. बंगाल, उप्र के दौरे पर, शाम को पहुंचेंगे बनारस

    adminBy adminMarch 9, 2024Updated:March 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वो इन राज्यों को विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ आखिर में रात को बनारस पहुंचकर काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की पूर्व संध्या पर विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को साझा किया है।

    पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सुबह लगभग 5ः45 बजे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे। इसके बाद वो सुबह साढ़े 10 बजे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री यहां ‘विकसित भारत विकसित पूर्वोत्तर’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो यहां सेला सुरंग राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही लगभग 10,000 करोड़ रुपये की उन्नति योजना का शुभारंभ करेंगे।

    विज्ञप्ति के अनुसार, इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश के लिए लगभग 55,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 12ः15 बजे असम के जोरहाट पहुंचेंगे। वहां प्रधानमंत्री प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वो जोरहाट में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। साथ ही असम में 17,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

    पीआईबी के अनुसार, इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जाएंगे। वहां शाम लगभग पौने चार बजे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वो पश्चिम बंगाल में लगभग 4500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी शाम लगभग सात बजे अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचेंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री मोदी रात आठ बजे काशी-विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीबीआई ने संदेशखाली केस के मुख्य आरोपित शाहजहां के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी
    Next Article अमेठी से भाग रहे राहुल, ललकार रही भाजपा
    admin

      Related Posts

      हाईकोर्ट ने संभल जामा मस्जिद के सर्वे को दी मंजूरी, मुस्लिम पक्ष को लगा झटका

      May 19, 2025

      वित्त वर्ष 2026 में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 3.5 फीसदी तक पहुंचने की उम्मीद : शिवराज चौहान

      May 19, 2025

      प्रधानमंत्री ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version