Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»हजारीबाग में एनटीपीसी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा बैठक
    झारखंड

    हजारीबाग में एनटीपीसी एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा बैठक

    adminBy adminMarch 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। एनटीपीसी ने हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट नेटवर्क फॉर पीपल लिविंग विद एचआईवी एड्स सोसाइटी संस्था को सीएसआर मद से तीन लाख का चेक सौंपा। राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त नैंसी सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में हुई।

    राजस्व की बैठक में म्यूटेशन, ई-कोर्ट, सरकारी परियोजनाओं के लिए भूमि हस्तांतरण, मुआवजा संबंधी मामलों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने 90 दिनों से ज्यादा म्यूटेशन के लंबित मामलों को समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। म्यूटेशन के अत्यधिक लंबित वाले प्रखंडों के अंचलाधिकारियों को गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने आम जनता से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में अडानी, सीसीएल, डीएवी, सीसीएल (बड़का सयाल) आदि कंपनियों के प्रतिनिधियों की परियोजना के संचालन, प्रारंभ करने में आने वाले समस्याओं को उपायुक्त ने सुना। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित कंपनी स्थानीय प्रशासन, अंचल से सम्पर्क में रहें। जमीन एवं रैयतों से भूमि अधिग्रहण, मुवावजा भुगतान, स्थानीय समस्या, मुद्दे, विस्थापन मामले में संवेदनशीलता से मामले को गंभीरता से विचार कर आपसी समन्वय कर समाधान निकालें।

    एनएचएआई की समीक्षा बैठक

    उपायुक्त ने एनएचएआई की समीक्षा के क्रम में सड़क निर्माण से सम्बन्धित भारतमाला परियोजना को महत्त्वपूर्ण बताया और कहा कि परियोजना के अंर्तगत प्रखंड, अंचल के एजेंसी स्थानीय प्रशासन से समन्वय कर कार्य में तेज़ी लाएं। साथ ही संबंधित प्रखंड के सीओ को इस परियोजना के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया। बरही, बरकट्टा, इचाक, पद्मा, सदर में अधिग्रहित जमीन के मुआवजा संबंधी रिपोर्ट भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराए।

    एनटीपीसी की समीक्षा बैठक

    एनटीपीसी कोयला खनन परियोजना से संबंधित भू अर्जन मामलों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में रैयतों को भूमि अधिग्रहण के बदले मुआवजा देने, रैयतों की पहचान सुनिश्चित करने आदि में स्थानीय प्रशासन से कंपनियां बेहतर समन्वय बनाकर काम करे साथ ही भू-अर्जन से संबंधित मामलों के तेज़ी से निष्पादन के लिए विभिन्न स्तर या सक्षम प्राधिकार के यहां केस की मॉनिटरिंग/फॉलोअप कंपनी के अधिकृत अधिकारी के माध्यम से भी सुनिश्चित किया जाए। सर्वे के बाद भी लोगों के द्वारा अवैध तरीके से निर्माण कार्य पर रोकथाम लगाने का निर्देश दिया।

    बैठक में अपर समाहर्ता संतोष कुमार, एसडीओ शैलेश कुमार,ए सडीओ बरही, डीएलएओ निर्भय कुमार, बरही डीसीएलआर अजय भगत, सम्बन्धित अंचलाधिकारी, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोर्ट की सुरक्षा पर रजिस्ट्रार जनरल की रिपोर्ट और राज्य सरकार के जवाब में अंतर क्यों: झारखंड हाई कोर्ट
    Next Article अवैध खनन मामले में इडी ने पूर्व सीएम हेमंत के प्रेस सलाहकार रहे पिंटू और डीएसपी प्रमोद मिश्रा को भेजा समन
    admin

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version