Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»हिमाचल प्रदेश : तीन निर्दलीय विधायकाें ने दिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा
    राज्य

    हिमाचल प्रदेश : तीन निर्दलीय विधायकाें ने दिया विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा

    adminBy adminMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक एक बार गरमा गई है। राज्य के तीन निर्दलीय विधायकों ने भी विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। इससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस के छह बागी विधायकों को अयोग्य ठहरा चुके हैं।

    शुक्रवार को देहरा से विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ से विधायक केएल ठाकुर और हमीरपुर से विधायक आशीष शर्मा विधानसभा परिसर पहुंचे और विधानसभा सचिव को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इनमें नालागढ़ से केएल ठाकुर 2012 में भाजपा से विधायक रह चुके हैं, जबकि वे 2017 का चुनाव हार गए थे। वर्ष 2022 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। तब वे निर्दलीय चुनाव जीते थे। देहरा से होशियार सिंह लगातार दूसरी बार निर्दलीय विधायक बने हैं। हमीरपुर से आशीष शर्मा पहली बार के निर्दलीय विधायक बने हैं। यह तीनों निर्दलीय विधायक कांग्रेस के अयोग्य ठहराए गए विधायकों के साथ बीते 27 फरवरी से लगातार प्रदेश से बाहर थे।

    इस्तीफ देने के बाद नालागढ़ से निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने बताया कि हमने अपनी स्वेच्छा से बिना किसी के दबाव से नालागढ की जनता के हित में त्यागपत्र दिया है। उन्होंने कहा कि उनका संबंध भाजपा से रहा है और वे फिर से भाजपा के साथ जुड रहे हैं। वर्तमान सरकार में हमारा कोई काम नहीं हो रहा था।

    देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में हमने प्रदेश हित में मतदान किया है। उसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से हमारा उत्पीड़न आरंभ हो गया। इसलिए अब हम अपना विधायक पद से त्याग पत्र दे रहे हैं और भाजपा से जुड रहे हैं।

    हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष ने कहा कि सीएम विधायकों और उनके परिवारजनों पर झूठे मुकदमें दर्ज करा रहे हैं। हमने जो भी फैसला लिया है, वह प्रदेश हित में लिया है। हम अब भाजपा से चुनाव लडेंगे। जल्द ही हमारा टिकट भाजपा तय करेगी।

    इन तीन निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में अब विधायकों की कुल संख्या 59 रह गई है। जिसमें कांग्रेस के 34 और भाजपा के 25 विधायक हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस के अयोग्य ठहराए गए छह विधायकों की सीटों पर भी लोकसभा के साथ अंतिम चरण में 1 जून को चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। ऐसे में इन तीन त्यागपत्र देने वाले विधायकों की सीटों पर भी अब चुनाव होना तय है। अगर भाजपा उपचुनाव में यह सभी नौ सीटें जीत जाती है, तो उसके विधायकों की संख्या कांग्रेस के बराबर 34 हो जाएगी। ऐसे में कांग्रेस को सदन में बहुमत सिद्ध करना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकम नहीं हो रहीं केजरीवाल की मुश्किलें, अब सीएम पद से हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल
    Next Article रांची के डोरंडा थाने में शांति समिति की बैठक
    admin

      Related Posts

      भूमाफियाओं पर सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व मुखिया साबिर मियां गिरफ्तार

      May 22, 2026

      बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की

      May 22, 2026

      पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में कोलकाता निवासी जफर रियाज काे एनआईए ने दबाेचा

      May 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव की घोषणा: झारखंड की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, 8 जून तक नामांकन
      • मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामला : भाजपा नेता, उनके पुत्र समेत 3 को मिली जमानत
      • गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में झारखंड मॉडल बना देश के लिए उदाहरण : दीपिका
      • पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकी, परिवार दहशत में
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version