Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पश्चिम बंगाल»तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार
    पश्चिम बंगाल

    तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की सभी 42 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार

    adminBy adminMarch 10, 2024Updated:March 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

    तृणमूल कांग्रेस ने कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित जनगर्जन सभा के मंच से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और राज्यसभा से बहिष्कृत सांसद महुआ मोइत्रा का नाम भी शामिल है। आरामबाग की मौजूदा सांसद अपरूपा पोद्दार और बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह को इस सूची से बाहर रखा गया है।

    तृणमूल कांग्रेस ने पहली बार किसी सार्वजनिक सभा के मंच से लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। नाम के घोषणा के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मंच से सटे रैंप पर टहलते हुए ब्रिगेड मैदान में मौजूद तृणमूल समर्थकों का अभिवादन किया।

    तृणमूल ने इस बार अलीपुरद्वार से प्रकाश चिक बड़ाइक, आरामबाग से मिताली बाग, आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा, बरहामपुर से युफूफ पठान, बालुरघाट से बिप्लब मित्रा, बनगांव से विश्वजीत दास, बांकुड़ा से अरूप चक्रवर्ती, बिष्णुपुर से सुजाता खां, बारासात से काकली घोष दस्तीदार, बर्दवान पूर्व से शर्मिला सरकार, बैरकपुर से पार्थ भौमिक, बशीरहाट से हाजी नुरुल इस्लाम, बीरभूम से शताब्दी रॉय, बोलपुर से असित कुमार मल, बर्दवान-दुर्गापुर से कीर्ति आजाद, कूचबिहार से जगदीश चंद्र बसुनिया, दार्जिलिंग से गोपाल लामा, डायमंड हार्बर से अभिषेक बनर्जी, दमदम से सौगत रॉय, घाटल से दीपक अधिकारी (देव), हुगली से रचना बनर्जी, हावड़ा से प्रसून बनर्जी, जादवपुर से सयानी घोष, जलपाईगुड़ी से निर्मल चंद्र रॉय, जंगीपुर से खलीलुल रहमान, झाड़ग्राम से कालीपद सोरेन, जयनगर से प्रतिमा मंडल, कांथी से उत्तम बारिक, कोलकाता दक्षिण से माला रॉय, कोलकाता उत्तर से सुदीप बनर्जी, कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा, मालदह दक्षिण से शाहनवाज अली रहयान, मालदह उत्तर से प्रसून बनर्जी, मथुरापुर से बापी हलदर, मेदिनीपुर से जून मालिया, मुर्शिदाबाद से अबू ताहिर खान, पुरुलिया से शांतिराम महतो, रायगंज से कृष्णा कल्याणी, रानाघाट से मुकुटमणि अधिकारी, श्रीरामपुर से कल्याण बनर्जी, तमलुक से देवांशु भट्टाचार्य और उलूबेरिया से सजदा अहमद को उम्मीदवार बनाया है।

    Ranchi ranchi news Tmc announces its candidate list
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में जैन समाज के आश्रम से अष्टधातु की सात मूर्तियां चोरी
    Next Article नासा में एचईआरसी कार्यक्रम के लिए भागलपुर के युवा वैज्ञानिक गोपाल जी की टीम का चयन
    admin

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version