Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रंगदारी नहीं देने पर चांडिल के कांदरबेड़ा में सोनारी के निवासी व्यापारी रवि अग्रवाल की पत्नी की गोली मार कर हत्या
    झारखंड

    रंगदारी नहीं देने पर चांडिल के कांदरबेड़ा में सोनारी के निवासी व्यापारी रवि अग्रवाल की पत्नी की गोली मार कर हत्या

    adminBy adminMarch 30, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चांडिल। सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा गांव के पास सोनारी के रहने वाले व्यापारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना शुक्रवार देर रात की है। बता दें कि व्यापारी रवि अग्रवाल से कुछ दिनों से रंगदारी मांगी जा रही थी। आशंका जतायी जा रही है कि रंगदारी नहीं देने पर ही उनकी पत्नी की हत्या की गयी है। चांडिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। पुलिस इस बात को लेकर जांच कर रही है कि मामला रंगदारी से ही जुड़ा है या फिर कोई दूसरा विवाद है। घटना की जानकारी मिलने पर सांसद विद्युत वरण महतो टीएमएच पहुंचे। उन्होंने घटना को काफी गंभीर बताते हुए एसएसपी से पूरे मामले की जांच की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता भी टीएमएच पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसएसपी को निर्देश दिये गये हैं कि पूरे मामले की फौरन जांच कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाये। एसएसपी किशोर कौशल और सिटी एसपी मुकेश लुणायत भी टीएमएच पहुंचे।

    पत्नी के साथ हाईवे से घर लौट रहे थे व्यापारी
    ज्योति अग्रवाल अपने पति रवि अग्रवाल के साथ नेशनल हाईवे की तरफ एक न्यू पंजाब रेस्टोरेंट में खाना खाने गई थीं। जब वह सोनारी वापस लौट रही थीं। तो नेशनल हाईवे के कांदरबेड़ा मोड़ के पास ज्योति अग्रवाल को उल्टी आने लगी। इस पर रवि अग्रवाल ने गाड़ी रोक ली। तभी वहां बदमाश आए और घटना को अंजाम दिया। बदमाशों ने रवि अग्रवाल पर गोली चलाई। लेकिन फायर मिस हो गया। दूसरी तरफ से दूसरे बदमाश ने गोली चलाई जो ज्योति अग्रवाल के सर पर लगी। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए।

    टीएमएच में घोषित किया गया मृत
    पति रवि अग्रवाल अपनी पत्नी ज्योति अग्रवाल को लेकर फौरन टीएमएच पहुंचे। लेकिन, डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ज्योति अग्रवाल का मायका जुगसलाई में है। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के कई व्यापारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका समेत कई व्यापारी टीएमएच पहुंचे। बताते हैं कि रवि अग्रवाल का प्लाई का बिजनेस है। सीताराम डेरा के भुइयांडीह इलाके में उनकी लकड़ी की टाल भी है।

    25 लाख रुपये की मांगी जा रही थी रंगदारी
    प्लाई वुड के कारोबारी रवि अग्रवाल से 25 लाख रुपए की रंगदारी मांगी जा रही थी। रवि अग्रवाल की सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड पर प्लाईवुड की दुकान है। उनके दुकान के बाहर उनकी गाड़ी पर 27 फरवरी और 28 फरवरी को 2 दिन लगातार किसी ने रंगदारी मांगने का पत्र रख दिया था। उसमें कहा गया था कि 25 लाख रुपए सोनारी के दो मोहानी में पहुंचा दो। रंगदारी मांगे जाने के बाद उन्हें धमकी भी दी गई थी। इसके बाद उन्होंने सीतारामडेरा थाने में 29 फरवरी को मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बीच उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना को अंजाम दिए जाने से पूरा परिवार दहशत में आ गया है। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगाड़ी में भावी मुख्यमंत्री लिखवाने वाले जेई पर एफआईआर दर्ज
    Next Article बीजेपी ने किया लोकसभा चुनाव के लिये मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, राजनाथ सिंह कमेटी के अध्यक्ष
    admin

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Air India के सभी बोइंग विमानों की होगी जांच, अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद DGCA का एलान
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version