Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड : कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावाें पर लगी मुहर
    Jharkhand Top News

    झारखंड : कैबिनेट की बैठक में 31 प्रस्तावाें पर लगी मुहर

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्पाद सिपाही के अ​भ्य​र्थियों को अब दौड़ना होगा सिर्फ 16 सौ मीटर
    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक प्रोजेक्ट भवन में हुई। बैठक में कुल 31 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कैबिनेट में उत्पाद सिपाही की दौड़ में संशोधन पर सहमति दी गई है। उत्पाद सिपाही की दौड़ में संशोधित नियमों के मुताबिक अब अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर नहीं दौड़ना होगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अब 10 किमी की जगह 16साै मीटर की दौड़ छह मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्‍यर्थियों को पूर्व की तरह 16 साै मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी, लेकिन अब इसके लिए समय को घटाकर 10 मिनट कर दिया गया गया है।

    उन्हाेंने बताया कि कैबिनेट ने खनिजों पर भी सेस दर बढ़ाने का फैसला लिया है। खनिज धारित भूमि उपकर विधेयक 2024 की समीक्षा की गयी तो पता चला कि अन्य खनिज बहुल राज्यों की तुलना में झारखंड में सेस दर काफी कम है। इसी वजह से सेस दर में बढ़ोत्तरी करने का फैसला लिया गया है। खनिज धारित भूमि पर सेस से ही वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक वसूलने का लक्ष्य रखा जा रहा है। वर्तमान में कोयला और लौह अयस्क धारित भूमि पर 100 रुपये प्रति मीट्रिक टन की दर से सेस लिया जाता है।

    सेविका सहायिका चयन नियमावली में संशोधन
    इसके अलावा झारखंड में सेविका सहायिका चयन नियमावली और चिकित्सा महाविद्यालय में तीन वर्षों के आवश्यक सेवा नियमावली में भी बदलाव किया गया है। अब जनजातीय इलाकों में दो किमी के दायरे में रहनेवाली महिलाओं का चयन सेविका और सहायिका के रूप में हो सकेगा। पूर्व में यह दायरा केवल एक किमी ही था, जिसे बढ़ाया गया है। वहीं, पीडीएस दुकानों में ई पोश मशीनों के लिए कंपनी की सेवा में विस्तार दिया गया है। साथ ही साथ आंधी तूफान और लू को भी आपदा में शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

    बिरसा जैविका उद्यान में लगेगी धरती आबा की प्रतिमा
    रांची के ओरमांझी स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा जैविक उद्यान में भगवान बिरसा की नौ फीट ऊंची प्रतिमा लगाया जाएगा। मूर्ति लगाने के निर्णय को कैबिनेट से मंजूरी दी गई। प्रतिमा लगाने पर कुल 25 लाख रुपये खर्च किये जाएंगे। वहीं एल ख्यांगते को जेपीएससी का अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमतदाता पहचान पत्र के लंबित आवेदनों को जल्द से जल्द करें निष्पादित : के रवि कुमार
    Next Article मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते ने की मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      JPSC परीक्षा अनियमितता पर बवाल : बाबूलाल मरांडी ने चेयरमैन हटाने की मांग की, कहा- अभ्यर्थी के सपनों के साथ खिलवाड़ बंद हो

      April 27, 2026

      गिरिडीह में सोलर लाइट प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी अंधेरे में शहर

      April 27, 2026

      NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version