Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पंडरा में व्यवसायी सह आजसू नेता की चाकू से गला रेतकर हत्या
    Jharkhand Top News

    पंडरा में व्यवसायी सह आजसू नेता की चाकू से गला रेतकर हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पंडरा के रवि स्टील के समीप स्थित विशाल फुटवेयर नामक दुकान के संचालक और आजसू पार्टी के रातू प्रखंड के उपाध्यक्ष भुपल साहू का अपराधियों ने गला रेत दिया। जख्मी हालत में उन्हें रातू के सिमलिया रिंग रोड स्थित इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी। घटना बुधवार देर शाम की है। वह रातू के चटकपुर स्थित सरना टोली के रहने वाले थे। सूचना मिलने के बाद वहां रातू थाना प्रभारी पहुंचे और घायल को तुंरत इस्टर्न अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन तब तक व्यवसायी का काफी खून बह चुका था। इलाज के दौरान देर रात भुपल की मौत हो गई।

    आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को बताया कि रवि स्टील के पास ही सत्संग चल रहा था। शोर के कारण किसी को घटना का पता नहीं चल पाया। जब वे जख्मी हालत में दुकान में गिर हुए थे, उस समय दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद हमलोगों ने तुरंत पंडरा पुलिस को फोन किया। पंडरा पुलिस तो नहीं पहुंची, लेकिन रातू थाना प्रभारी पहुंच गये। इस कारण पंडरा पुलिस के खिलाफ लोग आक्रोशित थे। बाद में आजसू नेता भरत काशी घटनास्थल पर पहुंचे और बाद में अस्पताल पहुंचे। भरत काशी ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। उस समय भुपल साहू ने बढ़-चढ कर उनका सहयोग किया था। उस समय कई लोग उनके दुश्मन बन गये थे। पुलिस ने घटना के बाद अगल-बगल के दुकान की सीसीटीवी की जांच की है। मामले को लेकर पंडरा और रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleम्यांमार में भूकंप के तेज झटके
    Next Article ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी गिरावट का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

      May 15, 2026

      रांची में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी, पंपों पर लंबी कतारें, कई पंप हुए ड्राई

      May 15, 2026

      ग्रामीण विकास विभाग टेंडर घोटाला : अधिशाषी अभियंता अजय कुमार ने किया अत्मसमर्पण, मिली जमानत

      May 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में दो दिनों के सार्वजनिक अवकाश के बाद पेट्रोलियम पदार्थ की खपत में भारी गिरावट
      • आरजी कर कांड में ममता बनर्जी की भूमिका की भी होगी जांच : सीएम शुभेंदु
      • ‘वेलकम टू द जंगल’ के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘राजा शिवाजी’ की कमाई जारी
      • राजधानी पटना में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के समय मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version