Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»दिल्ली : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, महिला समृद्धि से लेकर आयुष्मान योजना का ऐलान
    देश

    दिल्ली : मुख्यमंत्री ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, महिला समृद्धि से लेकर आयुष्मान योजना का ऐलान

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 25, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश
    नई दिल्ली। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री एवं वित्त विभाग संभाल रही रेखा गुप्ता ने मंगलवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 के बजट की तुलना में यह 31.5 फीसदी अधिक है।

    मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बजट पेश करते हुए बताया कि वित्‍त वर्ष 2023-24 में दिल्ली का बजट 78 हजार 800 करोड़ रुपये था, जो वित्‍त वर्ष 2024-25 में घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ रुपये रह गया था। हालांकि, पहली बार अगामी वित्‍त वर्ष के लिए दिल्ली को 1 लाख करोड़ रुपये का बजट मिला है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है।

    बजट पेश करते हुए मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने सदन को बताया कि सरकार को 68,700 करोड़ रुपये कर से प्राप्त होगा। वहीं 750 करोड़ रुपये कर के अतिरिक्त कमाई से, 15 हजार करोड़ रुपये लघु अवधि कर्ज से और 1 हजार करोड़ रुपये सड़क निधि से आएंगे। इसके अलावा 4,128 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार की योजनाओं से आएंगे और 7,341 करोड़ रुपये केंद्र सरकार से मदद के रूप में लिए जाएंगे।

    रेखा गुप्ता ने बजट पेश करते हुए मातृत्व वंदन परियोजना के लिए 210 करोड़ रुपये का प्रावधान करने का ऐलान किया। उन्‍होंने कहा कि योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को एकमुश्त 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए 50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगाए जाने की घोषणा की।

    आयुष्मान योजना के लिए बजट में 2144 करोड़ रुपये का प्रावधान
    मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने बजट भाषण में दिल्ली की जनता के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस कवर का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 5 लाख रुपये के कवर के साथ दिल्ली सरकार लोगों को 5 लाख रुपये का टॉप-अप देगी। वित्‍त वर्ष 2025-26 के बजट में इसके लिए 2144 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

    दिल्ली बजट में महिला समृद्धि योजना
    मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने दिल्ली के बजट में महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे।

    दिल्ली के बुनियादी ढांचों पर होगा काम
    रेखा गुप्ता ने दिल्ली की सड़कों को सुधारने, विकास को रफ्तार देने, बुनियादी ढांचों को सुधारने के लिए बजट में 28 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि 28 हजार करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से दिल्ली में सड़क, पुल, जल निकासी, ट्रांसपोर्ट और अन्य सार्वजनिक सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। उन्‍होंने कहा कि यह बजट दिल्ली को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर में बदलने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

    हर घर साफ पानी और सीवर सिस्टम अपग्रेडमुख्यमंत्री ने हर घर साफ पानी और सीवर सिस्टम के अपग्रेड की बात कही। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 9 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी।

    अटल कैंटीन से जरुरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजनमुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 100 करोड़ के बजट से 100 झुग्गी झोपड़ी कॉलोनियों में अटल कैंटीन की स्थापना कर जरुरतमंदों को सस्ता और पौष्टिक भोजन प्रदान किया जाएगा। भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य पर 100 अटल कैंटीन खोली जाएंगी, जहां कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिलेगा।

    उल्‍लेखनीय है कि पूरे 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने के बाद दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा में अपना पहला बजट पेश किया। रेखा गुप्ता ने दिल्ली के बजट को ऐतिहासिक बताते हुए दिल्ली में एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर कोरिया ने दी दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान को चेतावनी
    Next Article संविधान संशोधन की समीक्षा या अपील का कोई संवैधानिक प्रावधान नहींः जगदीप धनखड़
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला

      May 13, 2026

      तमिलनाडु के तिरुपुर में सड़क हादसा, पुलिसकर्मी समेत छह की मौत

      May 13, 2026

      नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द, अनियमितताओं के चलते दोबारा होगी परीक्षा, सीबीआई को सौंपी गई जांच

      May 12, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री की अपील का गुजरात में असर: राज्यपाल अब बस और ट्रेन से करेंगे सफर, भूपेंद्र पटेल ने घटाया काफिला
      • नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री की सदन में अनुपस्थिति पर आपत्ति जताई, स्पीकर से हस्तक्षेप का अनुरोध
      • डोनाल्ड ट्रंप आज पहुंचेंगे चीन, शी जिनपिंग से मुलाकात पर दुनिया की नजर
      • सोना-चांदी पर आयात शुल्क अब 15 फीसदी
      • राजकीय सम्मान के साथ होगा पूर्व मंत्री माधवलाल का अंतिम संस्कार, CM ने जताया शोक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version