Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»मणिपुर और परिसीमन पर जनता को दिगभ्रमित ना करे झामुमो : प्रतुल शाहदेव
    झारखंड

    मणिपुर और परिसीमन पर जनता को दिगभ्रमित ना करे झामुमो : प्रतुल शाहदेव

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    संघ के संदर्भ में झूठे बयानों का सहारा ना ले झामुमो
    संघ के बलिदान और त्याग को समझने में झामुमो को युग लग जायेंगे
    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रेस वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा परिसीमन और मणिपुर के मुद्दे पर जनता को दिगभ्रमित ना करे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है जिसने राष्ट्र और सनातन के हित में सदैव कार्य किया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा खीज और हताशा के कारण संघ के बयानों को गलत तरीके से पेश कर रहा है। प्रतुल ने कहा जिस झामुमो के कार्यकाल में झारखंड की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बदनामी हुई हो वह एक राष्ट्रवादी संगठन पर टिप्पणी करें, यह शोभनीय नहीं है।

    प्रतुल ने कहा कि संघ ने कभी परिसीमन का विरोध नहीं किया है। संघ का स्पष्ट मानना है कि परिसीमन को इस तरीके से लागू करना चाहिए कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करे। संघ ने स्पष्ट किया है कि परिसीमन के कारण क्षेत्रीय असंतुलन और सांस्कृतिक पहचान को नजरअंदाज नहीं किया जाये। प्रतुल ने कहा कि कई मौकों पर गृह मंत्री अमित शाह की इन बातों को दोहरा चुके हैं कि परिसीमन से ना तो किसी राज्य के साथ अन्याय होगा और ना ही आनुपातिक आरक्षण किसी प्रकार से कम होगा। प्रतुल ने कहा ना तो परिसीमन की प्रक्रिया तय हुई है और ना उसका ड्राफ्ट सामने आया है। उसके बावजूद झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा दिया गया बयान समझ से परे है।

    प्रतुल ने कहा कि मणिपुर पर भी संघ के बयान को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गलत तरीके से पेश किया। संघ का मानना है कि पिछले 20 महीना से मणिपुर एक कठिन दौर से गुजर रहा है। लेकिन हाल में केंद्र के द्वारा दिये गये प्रशासनिक एवं राजनीतिक फैसलों से आशा की उम्मीद जगी है। भाजपा की तरह संघ का भी मानना है कि मणिपुर में चल रहे विवाद का समाधान सभी समुदायों में विश्वास पैदा करके होगा। प्रतुल ने कहा कि अब मणिपुर में हालात तेजी से बदल रहे हैं। सरकार चरणबद्ध तरीके से लंबे समय से बंद सड़क मार्गों को भी खोल रही है। ऐसा प्रतीत होता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा जनता को दिगभ्रमित करने के लिए ऐसे बयानों का सहारा ले रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रदीप यादव ने सदन में पिछड़ा वर्ग मंत्रालय के गठन की मांग की
    Next Article लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी पास हुआ आपदा प्रबंधन संशोधन विधेयक
    shivam kumar

      Related Posts

      विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा

      October 12, 2025

      झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक

      October 12, 2025

      स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल

      October 12, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने सुनी जनता की समस्या, दिया निराकरण का भरोसा
      • झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला उपचुनाव को लेकर की समीक्षा बैठक
      • स्वदेशी अपनाना सिर्फ वस्तुओं का चयन नहीं, देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है: राज्यपाल
      • सड़क हादसा में टाटा स्टील कर्मी की मौत, पांच घायल
      • जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version