Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»आर्टेमिस II मिशन: 53 साल बाद चंद्रमा की ओर इंसानी उड़ान, 4 अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह तैयार
    दुनिया

    आर्टेमिस II मिशन: 53 साल बाद चंद्रमा की ओर इंसानी उड़ान, 4 अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह तैयार

    shivam kumarBy shivam kumarMarch 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के ऐतिहासिक आर्टेमिस II मिशन के चारों अंतरिक्ष यात्री पूरी तरह तैयार हैं। 53 साल बाद चंद्रमा की ओर जाने वाली यह पहली मानवयुक्त उड़ान 1 अप्रैल को फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित होगी। कमांडर रीड वाइसमैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन विशेषज्ञ क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन ने कहा कि वे इस ऐतिहासिक पल के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
    नासा के अनुसार, 49 घंटे और 40 मिनट की उलटी गिनती सोमवार 31 मार्च को भारतीय समयानुसार देर रात 4:44 बजे शुरू होगी। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो रॉकेट 1 अप्रैल को शाम 6:24 बजे पूर्वी डेलाइट समय में उड़ान भरेगा। कमांडर वाइसमैन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनकी टीम और रॉकेट दोनों पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति, जैसे कि तकनीकी कारणों से प्रक्षेपण टलना, के लिए मानसिक रूप से 100 प्रतिशत तैयार हैं।
    मिशन का उद्देश्य और यात्रा का विवरण
    आर्टेमिस II मिशन का उद्देश्य 50 से अधिक वर्ष के बाद मनुष्य को फिर से चंद्रमा के करीब ले जाना है। यह 1972 के अपोलो 17 के बाद चंद्रमा की ओर जाने वाला पहला मानव मिशन है। यह चंद्रमा के चारों ओर एक “फ्लाईबाई” यानी परिक्रमा करेगा, लेकिन चंद्रमा की सतह पर नहीं उतरेगा। इसका मुख्य लक्ष्य भविष्य के आर्टेमिस III के लिए प्रणालियों का परीक्षण करना है।
    यह लगभग 10 दिन की यात्रा होगी। चालक दल ओरियन कैप्सूल में यात्रा करेगा। यह मिशन नासा को अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ओरियन के जीवन-सहायक प्रणालियों के परीक्षण करने की अनुमति देगा। चारों अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार को ह्यूस्टन से केनेडी स्पेस सेंटर पहुंच चुके हैं। मेडिकल क्वारंटाइन में रहते हुए उन्होंने रविवार को एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।
    अंतरिक्ष यात्रियों का अनुभव और तैयारी
    कमांडर रीड वाइसमैन 2019-20 में इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर 328 दिनों के अभियान के दौरान छह बार स्पेस वॉक कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “यह पहली बार है जब हम इंसानों को अपने साथ ले जा रहे हैं। यह सब सपने जैसा लगता है। मुझे आराम महसूस हो रहा है। यहां होना अच्छा लग रहा है।” पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन विशेषज्ञ क्रिस्टीना कोच और जेरेमी हैनसन भी इस मिशन के लिए वर्षों से तैयारी कर रहे हैं।
    मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम के ठीक रहने की 80 प्रतिशत संभावना है। ग्राउंड सिस्टम मैनेजर शॉन क्विन ने कहा कि आर्टेमिस II मिशन 53 साल में चांद पर वापस जाने वाली पहली इंसानी उड़ान है। इस मिशन को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि लॉन्च होने के 25 घंटे बाद चांद की ओर रवाना होने से पहले, ओरियन क्रू कैप्सूल के प्रोपल्शन, नेविगेशन, कम्युनिकेशन और लाइफ सपोर्ट सिस्टम की अच्छी तरह से जांच की जा सके।
    रिकॉर्ड तोड़ यात्रा और भविष्य की योजनाएं
    चारों अंतरिक्ष यात्री न तो चांद पर उतरेंगे और न ही चंद्रमा की कक्षा में जाएंगे। इसके बजाय, वे चांद के दूसरी तरफ से घूमकर आएंगे। वे चांद की ग्रैविटी का इस्तेमाल करके कैप्सूल के रास्ते को वापस पृथ्वी की ओर मोड़ेंगे। 10 अप्रैल को रात लगभग आठ बजे पूर्वी समयानुसार सैन डिएगो के पास दक्षिणी कैलिफोर्निया के तट से दूर प्रशांत महासागर में कैप्सूल की लैंडिंग होगी।
    अगर चारों बुधवार को दो घंटे की लॉन्च विंडो के शुरू होते ही उड़ान भरते हैं, तो वे पृथ्वी से इतनी दूर तक जाएंगे जितनी दूर तक उनसे पहले कोई भी इंसान नहीं गया है। वे 252,799 मील की दूरी तय करेंगे। यह 1970 में अपोलो 13 के क्रू के बनाए गए रिकॉर्ड से लगभग 4,144 मील ज्यादा है। इस मिशन को एक तरह से नई राह दिखाने वाला माना जा रहा है।
    यह अगले साल पृथ्वी की कक्षा में होने वाली एक उड़ान के लिए जमीन तैयार करेगा। नासा की योजना है कि इस उड़ान के बाद, 2028 में चांद पर एक या दो लैंडिंग की जाएं। आर्टेमिस II मिशन मानव इतिहास में अंतरिक्ष यात्रा का एक नया अध्याय खोलेगा और भविष्य की अंतरिक्ष खोजों की नींव रखेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान-इजराइल जंग की आग में झुलसा कुवैत: डिसेलिनेशन प्लांट पर मिसाइल हमला, एक भारतीय की मौत
    Next Article नेपाल में बेटिंग ऐप पर शिकंजा: 24 घंटे के भीतर बंद करने का अल्टीमेटम, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

      April 17, 2026

      ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद

      April 17, 2026

      इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम

      April 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दुबई के अजमान से दबोचा गया प्रिंस खान का करीबी शैफी उर्फ मेजर, कोलकाता एयरपोर्ट पर पूछताछ
      • महिला आरक्षण बिल को लेकर मोहन यादव ने विपक्ष पर साधा निशाना, प्रदेशभर में आंदोलन का ऐलान
      • कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित
      • नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी
      • तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version