Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»एमसीडी चुनाव: कोर्ट ने ईवीएम से वीवीपीएटी जोड़ने के निर्देश जारी करने से किया इनकार
    देश

    एमसीडी चुनाव: कोर्ट ने ईवीएम से वीवीपीएटी जोड़ने के निर्देश जारी करने से किया इनकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 18, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “आप ने चुनाव आयोग से एमसीडी के चुनाव के दौरान ईवीएम में लगी वीवीपीएटी मशीनों के इस्तेमाल की मांग को लेकर चुनाव की तारीख बढ़ाने की मांग की थी।”

    ईवीएम से छेड़छाड़ के मसले पर आप को हाई कोर्ट से भी कुछ बेहतर नहीं मिला है। कोर्ट ने मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि वह आगामी एमसीडी चुनाव में उपलब्धता जाने बिना ईवीएम से वीवीपीएटी जोड़ने के लिए दिशा निर्देश जारी नहीं कर सकता। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के दौरान न्यायालय ने आप की याचिका पर चुनाव आयोग को नोटिस भी जारी किया।

    आप ने छेड़छाड़ के मसले पर चुनाव आयोग के बाद हाई कोर्ट में दस्‍तक दी थी। आप ने वीवीपीएटी मशीन के साथ ईवीएम पर मतदान कराने के लिए याचिका दायर की थी। आगामी रविवार यानी 23 अप्रैल को दिल्‍ली में नगर निगम का चुनाव होना है।

    ईवीएम को लेकर हाल में पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद आप के नेता अरविंद केजरीवाल के अलावा विपक्षी पार्टियां लगातार सवाल उठा रही है। हालांकि विपक्षी पार्टियां ईवीएम से छेड़छाड़ को पुख्ता तौर पर साबित नहीं कर पाई है लेकिन खुलकर आरोप जरूर लगाए हैं। चुनाव आयोग ने भी पार्टियों को खुली चुनौती दी है कि मई में वह मशीनों को सभी के समक्ष रखेंगे और कोई भी पार्टी छेड़छाड़ कर पुष्टि करके दिखाए।

    आम आदमी पार्टी के संयोजक अरिवंद केजरीवाल ईवीएम की गड़बड़ी के आरोप को लेकर लगातार सवाल दाग रहे हैं तथा निगम चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग भी कर चुके हैं जिसे आयोग ने सिरे से खारिज कर दिया। कोई मामला नहीं बनते देख आप ने कोर्ट में वीवीपीएटी मशीनों से चुनाव कराने की बात की है।

    भाजपा ने कहा है कि आप का कोर्ट जाना सीधा संकेत है कि आप ने आगामी निगम चुनाव में हार स्‍वीकार कर ली है। इसी वजह से उसने वीवीपीएटी को लेकर याचिका दायर की है। भाजपा ने कहा कि ऐसा करके आप चुनाव की तारीख बढ़ाना चाहती है।

    समझा जाता है कि आप को अपनी हार का अनुमान लग गया है और उसके द्वारा कराए गए सर्वे में इस बात की पुष्टि भी हो गई है लेकिन आप ने इस सर्वे को भी सार्वजिनक नहीं किया। अब उसके सामने चुनाव टलवाना ही एक रास्ता बचा है और इसी के लिए आप लगातार प्रयास कर रही है।

    एमसीडी चुनाव में पार्षद के चुनाव के लिए मैदान में उतर रहे मोहम्मद ताहिर हुसैन और आप द्वारा दायर याचिका का वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने जिक्र किया। उन्होंने अदालत से विभिन्न राज्यों में ईवीएम से छेड़छाड़ की हालिया कथित घटनाओं के मद्देनजर इस मामले को आज के लिए सूचीबद्ध करने की अपील की।

    याचिकाकर्ता ने यह जानना चाहा कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने पहली पीढ़ी की ईवीएम क्यों मांगी जो कि एमसीडी चुनाव कराने के लिए न्यूनतम सुरक्षा सुविधाओं से युक्त है।

    उन्होंने एमसीडी चुनाव के लिए राजस्थान से लाई गई मशीनों के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है। वोटर वेरिफाइट पेपर ऑडिट टेल :वीवीपीएटी: मतपत्र रहित मतदान प्रणाली का इस्तेमाल करने वाले मतदाताओं को फीडबैक मुहैया कराने का एक तरीका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleये घरेलु उपाय आपको नींद की समस्या से निजात दिला सकते है !
    Next Article उत्तर कोरियाई संकट का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है चीन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल

    April 26, 2026

    मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की

    April 26, 2026

    केदारनाथ धाम में आस्था का सैलाब, चार दिनों में 1.24 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    April 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
    • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
    • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
    • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
    • काठमांडू विश्व के प्रदूषित शहरों में दूसरे स्थान पर
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version