Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ऑस्ट्रेलिया के नागरिकता कानून में कई बदलावों की घोषणा
    दुनिया

    ऑस्ट्रेलिया के नागरिकता कानून में कई बदलावों की घोषणा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने नागरिकता कानून में कई बदलावों की घोषणा की है, जिससे विदेशी नागरिकों के ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता प्राप्त करने की डगर कठिन हो गई है। टर्नबुल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता पाने की चाहत रखने वाले लोगों को अंग्रेजी भाषा पर पकड़ तथा ‘ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों’ को प्रदर्शित करने की क्षमता को लेकर कड़ी परीक्षा देनी पड़ेगी।

    9न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिकता कानून में बदलावों को टर्नबुल ने गुरुवार को पेश किया। बदलाव के तहत, आवेदकों को नागरिकता प्रदान करने से पहले उनकी प्रतीक्षा अवधि को बढ़ाया गया है।

    आवेदक को स्थायी नागरिक के रूप में ऑस्ट्रेलिया में कम से कम चार वर्षो तक रहना होगा। नागरिकता के लिए होने वाली परीक्षा में तीन बार फेल होने पर उसे नागरिकता नहीं दी जाएगी।

    वर्तमान में नागरिकता के लिए पात्र व्यक्ति कई बार परीक्षा दे सकता है, जबकि अब मात्र तीन बार ही दे सकेगा। टर्नबुल ने कहा कि यह बदलाव सुनिश्चित करेंगे कि प्रवासी, ऑस्ट्रेलियाई समुदाय में अच्छी तरह से घुल-मिल सकें। उन्होंने कहा, “यह अहम है कि वे यह बात समझें कि वे ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों के प्रति कटिबद्धता जता रहे हैं।”

    वर्तमान नागरिकता परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई कानून के बारे में आवेदक के ज्ञान, झंडा तथा राष्ट्रीय प्रतीक से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं।

    टर्नबुल ने कहा कि यह परीक्षा यह सुनिश्चित करने के लिए काफी नहीं है कि एक आवेदक ‘ऑस्ट्रेलियाई मूल्यों’ तथा जिम्मेदारियों के प्रति कटिबद्ध है और उसकी पूरी समझ रखता है।

    ‘ऑस्ट्रेलिया मूल्यों’ की व्याख्या करते हुए टर्नबुल ने कहा कि प्रवासियों को धार्मिक स्वतंत्रता तथा लैंगिक समानता के प्रति समर्थन दर्शाना चाहिए।

    रिपोर्ट के मुताबिक, भावी नागरिकों के लिए जिस परीक्षा में पास होना अनिवार्य होगा, वह महिलाओं व बच्चों के प्रति आदर पर केंद्रित होगा। इसमें कथित तौर पर बाल विवाह, महिलाओं का खतना तथा घरेलू हिंसा से संबंधित सवाल भी पूछे जा सकते हैं।

    टर्नबुल ने पूछा, “अगर हमारा मानना है कि महिलाओं व बच्चों का आदर करें और हिंसा को ना कहें..यह ऑस्ट्रेलियाई मूल्य है, तो फिर इन्हें मूल हिस्सा क्यों नहीं बनाया जाना चाहिए..ऑस्ट्रेलियाई नागरिक बनने की प्रक्रिया में?”

    नागरिकता कानून में बदलाव की घोषणा टर्नबुल द्वारा 457 अस्थाई विदेशी कामगार वीजा व्यवस्था के पुनर्गठन के दो दिनों बाद आई है।

    ऑस्ट्रेलिया ने अस्थायी विदेशी कर्मचारियों द्वारा उपयोग किए जा रहे वीजा कार्यक्रम को 18 अप्रैल को समाप्त कर दिया। इन कर्मचारियों में ज्यादातर भारतीय हैं। इस कार्यक्रम को 457 वीजा के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम की जगह अब नया ‘ऑस्ट्रेलिया’ फर्स्ट वीजा लेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रीदेवी की बेटी जाह्नवी का ये वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
    Next Article आतंकवाद:जनता को शस्त्र दंगे दुतेर्ते!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली

    May 9, 2025

    पाकिस्तान-भारत के मौजूदा तनाव ने अफगानिस्तान की चिंता बढ़ाई

    May 8, 2025

    तालिबान और एनआरएफ एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमत

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
    • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
    • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
    • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version