रांची: पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में विगत 11 अप्रैल से धनबाद मंडलकारा में बंद झरिया के विधायक संजीव सिंह को गुरुवार को भारी सुरक्षा के बीच रांची स्थित होटवार जेल लाया गया। उन्हें लाने के लिए रांची से बुलेटप्रूफ सफारी धनबाद भेजी गयी थी। उन्हें लाये जाने के दौरान होटवार जेल की सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गयी थी। यहां पहुंचने पर कड़ाई से जांच की गयी। इस क्रम में विधायक को हॉर्लिक्स और सत्तू भी जेल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गयी। उल्लेखनीय है कि नीरज सिंह हत्या मामले में नामजद आरोपी विधायक संजीव सिंह की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले जिला प्रशासन की अनुशंसा पर दुमका जेल शिफ्ट करने का आदेश राज्य सरकार की ओर से मिला था, लेकिन इस आदेश के खिलाफ उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और सरकार के समक्ष विधायक की जान की गुहार लगाते हुए उन्हें हजारीबाग या रांची के होटवार जेल भेजने की अपील की थी। बुधवार देर शाम विधायक को दुमका के बदले रांची शिफ्ट करने की अनुशंसा को राज्य सरकार ने मान लिया था।
Previous Articleमुंबई ने 16वें ओवर में ही 8 विकेट से जीता मैच
Next Article हाइकोर्ट ने दागी विधायकों का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा
Related Posts
Add A Comment