Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»दुमका»दो लाख लोगों के आने का दावा टार्गेट पूरा करने में जुटे कार्यकर्ता
    दुमका

    दो लाख लोगों के आने का दावा टार्गेट पूरा करने में जुटे कार्यकर्ता

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 2, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साहिबगंज आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वयं सारी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को दुमका सर्किट हाउस में राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को भी कई निर्देश दिये। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गयी हैं। मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक को काफी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम और लिट्टीपाड़ा उपचुनाव पर गंभीर चर्चा हुई। पीएम के कार्यक्रम में दो लाख लोगों के लाने और लिट्टीपाड़ा उपचुनाव जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    बैठक में शामिल मंत्रियों खासकर संथाल परगना से जुड़े मंत्रियों को प्रधानमंत्री की सभा में लोगों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसके लिए बाकायदा अलग-अलग स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम का गठन कर दिया गया है।
    बैठक में पीएम मोदी के 6 अप्रैल के साहेबगंज में होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री की सभा में दो लाख से अधिक लोगों को लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस बैठक में लिट्टीपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में जीत भी चर्चा हुई। सभी को इस चुनाव में पूरी मेहनत के साथ काम करने को कहा गया है।
    बैठक के बाद मंत्री रणधीर सिंह ने कहा, ‘पीएम मोदी के कार्यक्रम के संबंध में विपक्ष का आरोप बिल्कुल गलत है। पीएम का कार्यक्रम तय करने वाला विपक्ष कौन होता है। साथ ही कहा कि इस पुल का लाभ बिहार के लोगों को भी होगा। इसका लाभ पूरे संथालपरगना और बिहार के बड़े हिस्से को मिलेगा। मंत्रियों को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रम स्थल का नियमित रूप से दौरा कर तैयारियों की मॉनिटरिंग करेंगे।
    मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राष्ट्रपति के दौरे के बाद वह संथाल परगना में ही रहेंगे और प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों की मॉनिटरिंग स्वयं करेंगे। साथ ही कहा कि इस क्रम में वह लिट्टीपाड़ा उप चुनाव को लेकर और चुनावी सभाएं भी करेंगे। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को कार्यक्रम स्थल तय करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में मंत्री रणधीर सिंह के अलावे लुईस मरांडी, विधायक अनंत ओझा और भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू समेत कई नेता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीसीएल ने कोयला उत्पादन में रिकॉर्ड बनाया : गोपाल सिंह
    Next Article पूंजीपति चला रहे सरकार : शिबू सोरेन
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    पत्रकारों से मारपीट मामले में दुमका एसपी का सख्त एक्शन, हंसडीहा थाना प्रभारी निलंबित

    December 30, 2025

    CM हेमंत ने किया फ्लाइंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन, बोले- संताल परगना से दिल्ली तक खिंची जाएगी विकास की लकीर

    November 24, 2025

    हर खेत तक पानी पहुंचे के उद्देश्य से सिंचाई सुविधाओं का कर रहे है विस्तार: हेमंत सोरेन

    November 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव से पहले निर्णायक चौराहे पर खड़ा है पश्चिम बंगाल
    • सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version