Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्णिया की दूरी 78 किमी कम हो जायेगी: गडकरी
    Top Story

    पूर्णिया की दूरी 78 किमी कम हो जायेगी: गडकरी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    साहेबगंज: सभा को संबोधित करते हुए परिवहन एवं जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हिन्दुस्तान के इतिहास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा। दो राज्यों को जोड़नेवाला यह सबसे बड़ा ब्रिज है। यह पुल छह किलोमीटर का है। एप्रोच रोड की दूरी 22 किलोमीटर के करीब है। इस पुल के निर्माण से पूर्णिया की दूरी अब 72 किलोमीटर रह जायेगी। इससे 78 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी। कहा कि जल मार्ग को सरकार बढ़ावा दे रही है। इसके पीछे मकसद है कि यह सस्ता है। मंत्री ने कहा कि जगह देंगे तो यहां स्मार्ट सिटी बनायेंगे। दस हजार को रोजगार मिलेगा। स्वच्छ भारत और प्रदूषण मुक्त भारत बनाने की दिशा में काम हो रहा है। वाराणसी से हल्दिया तक 1380 किलोमीटर जलमार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
    अरसे से हो रही थी मांग : लुइस
    मंत्री लुइस मरांडी ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि इस पुल की मांग दशकों से की जा रही थी। इस पुल के निर्माण से झारखंड बिहार का सीधा संपर्क हो जायेगा। 2266 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। साथ ही 310 किलोमीटर साहेबगंज-गोविंदपुर सड़क के निर्माण जीवन स्तर में सुधार होगा।
    45 मिनट तक प्रधानमंत्री ने दिया भाषण
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 45 मिनट तक जोश-खरोस के साथ भाषण देते रहे। इस दौरान उन्होंने वीर क्रांतिकारी, विकास से लेकर देश की उन्नति तक की चर्चा की। भाषण की शुरुआत उन्होंने संथाली भाषा में की। इसके बाद जोहार से अभिभाषण की शुरुआत की। संथाली भाषा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिद्धो-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर की धरती को नमन करता हूं। यहां के माता-पिता को प्रणाम करता हूं। हमें आपका आशीर्वाद चाहिए। जोहार।

    कार्यक्रम में उपस्थित
    कार्यक्रम में झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, झारखंड हाइकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, रणधीर सिंह, लुइस मरांडी, राज पलिवार, विधायक अनंत ओझा, ताला मरांडी, जेबी तुबिद, प्रतुल शाहदेव, गणेश मिश्र।

    नियुक्ति पत्र और स्मार्ट फोन पाकर खिले चेहरे
    कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांकेतिक रूप से आदिम जनजाति बटालियन के पांच आरक्षी और सखी मंडल की पांच महिलाओं को स्मार्ट फोन दिया। नियुक्ति पत्र पानेवालों में गुमला की पूर्णिमा कुमारी, सुनीता बेक, लहरी कुमारी, लातेहार की शांति कुमार और गोड्डा की उषा कुमारी शामिल थीं। स्मार्ट फोन पानेवालों में साहेबगंज की मीना देवी, जमशेदपुर की उर्मिला सोरेन, रांची की रिजरेन टोप्पो, खूंटी की सुनीता कच्छप और पलामू की बिंदु देवी शामिल थीं।

    पहाड़िया बटालियन से सशक्त होगा पहाड़िया समुदाय
    प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा गुरुवार को आदिम जनजाति पहाड़िया बटालियन के नवनियुक्त 956 आरक्षियों को प्रमाण पत्र सौंपे गये। इनमें 689 पुरुष 252 महिला हैं। पहाड़िया बटालियन में पहाड़िया समुदाय के अधिकतर अभ्यर्थी अपने-अपने परिवार के पहले व्यक्ति हैं जो सरकारी सेवा में आये हैं। उक्त दोनों बटालियनों में नियुक्ति को लेकर इन समुदायों के लिए सामान्य प्रक्रियाओं में छूट प्रदान की गयी। नियुक्ति नियमावली में विधिवत संशोधन करते हुए ढील दी गयी, जिससे इन आदिम जनजातियों को नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण लाभ मिल सके। साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य आरक्षी के पदों पर नियुक्ति हेतु अलग से परीक्षा ली गयी। इस राज्य में कुल 32 जनजातियां निवास करती हैं। जनजाति समुदायों में शिक्षा एवं विकास का अभाव है जिसके फलत: ये मुख्यधारा से अलग होते जा रहे हैं। बटालियन का उद्देश्य है कि इनके जीवन स्तर को उपर उठाना, आर्थिक पिछडेपन को दूर करना, इन्हें विकास के मुख्यधारा में लाने एवं इनके लिए रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीन साल में संथाल को विकसित बना देंगे : रघुवर
    Next Article सीएम के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर

    January 22, 2026

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन

    January 22, 2026

    वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में झारखंड ने क्रिटिकल मिनरल्स में भारत की अग्रणी भूमिका को किया सशक्त

    January 22, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चुनाव से पहले निर्णायक चौराहे पर खड़ा है पश्चिम बंगाल
    • सारंडा में सुरक्षाबलों व नक्सलियों में भीषण मुठभेड़, एक करोड़ के इनामी अनल दा समेत 11 से ज्यादा नक्सली ढेर
    • चुनाव आयोग ने लॉन्च की ईसीआईनेट ऐप, एक जगह मिलेगी सभी सुविधाएं
    • सरस्वती पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर, बसंत पंचमी से पहले बाजारों में रौनक
    • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना देर रात दावोस से पहुंचे लंदन
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version