Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
    क्रिकेट

    मुंबई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आईपीएल सीजन 10 में अच्छी शुरुआत के बाद रास्ते से भटकी किंग्स इलवेन पंजाब को अपने दूसरे गृहनगर में आज विजय रथ पर सवार मुंबई इंडियंस की कड़ी चुनौती का सामना करना है। दोनों टीमें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में यहां के होलकर स्टेडियम में भिड़ेंगी।

    पंजाब ने शुरुआती दो मैच जीत कर इस सीजन में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन, इसके बाद लगातार तीन मैच हारने के कारण वह बैकफुट पर चली गई है। वहीं, मुंबई ने पहला मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है और लगातार चार मैच जीत कर आठ टीमों की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है।

    पंजाब ने शुरुआती दो मैच इसी मैदान पर जीते थे। एक बार फिर इस मैदान पर लौटने के बाद उसकी कोशिश जीत के रास्ते पर वापसी करने की होगी। टीम में हाशिम अमला, डेविड मिलर, कप्तान ग्लैन मैक्सवेल और रिद्धिमान साहा पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी।

    पिछले मैच में 50 गेंदों में 95 रनों की पारी खेलने वाले मनन वोहरा ने भी टीम की उम्मीदों को बढ़ाया है और बताया है कि वह भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं। मनन हालांकि पिछले मैच में सनराइजर्स के खिलाफ अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके थे, बावजूद इसके उनसे टीम की उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें: IPL 2017: मुंबई इंडियन्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला आज, यहां देखें मैच का सीधा प्रसारण

    पंजाब की बल्लेबाजी उसकी ताकत है, लेकिन शुरुआती दो मैचों के बाद संयुक्त प्रदर्शन की कमी टीम में देखने को मिली है। गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने प्रभावी गेंदबाजी की है। मोहित शर्मा, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल, केसी करियप्पा पर भी गेंदबाजी में काफी कुछ निर्भर करेगा।

    राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के खिलाफ खेले गए टूनार्मेट के पहले मैच में हारने के बाद मुंबई ने शानदार वापसी करते हुए लगातार चार जीत अपने हिस्से में डाली हैं। इस जीत में टीम के मध्यक्रम का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। मुंबई के मध्यक्रम में नीतीश राणा, क्रुणाल पांड्या और हार्दिक पांड्या हैं। इन तीनों ने अभी तक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत के रास्ते पर बनाए रखा है। एक बार फिर मुंबई का प्रदर्शन इस तिगड़ी पर बहुत हद तक निर्भर करेगा।

    मुंबई की सबसे बड़ी चिंता कप्तान रोहित शर्मा का रन न करना है। रोहित अभी तक उस अंदाज में नहीं दिखे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

    मुंबई की गेंदबाजी ने भी उसकी जीत में अहम रोल अदा किया है। लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह अंत के ओवरों में विपक्षी टीम को रन बनाने से रोकते हैं तो मिशेल मैक्लेघन, हार्दिक, हरभजन सिंह, टिम साउदी और क्रुणाल शुरुआत और मध्य के ओवरों में टीम के लिए विकेट भी निकालते हैं।

    टीम (संभावित)

    मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी, और आर.विनय कुमार।

    किंग्स इलेवन पंजाब : ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), मनन वोहरा, अक्षर पटेल, डेविड मिलर, गुरकीरत सिंह, अनुरीत सिंह, संदीप शर्मा, शॉन मार्श, रिद्धिमान साहा, निखिल नाइक, मोहित शर्मा, मार्कस स्टोइनिस, केसी करियप्पा, अरमान जाफर, प्रदीप सैनी, स्वप्निल सिंह, हाशिम अमला, वरुण एरॉन, इयोन मोर्गन, मैट हेनरी, राहुल तेवतिया, मार्टिन गुप्टिल, डारेन सैमी, रिंकू सिंह और टी.नटराजन।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउ.कोरिया फिर आतंकवाद प्रायोजक देशों में!
    Next Article क्या आप जानते हैं कि भारत ने अपना First टेस्ट मैच कब जीता था
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बीच आईपीएल 2025 स्थगित

    May 9, 2025

    आईपीएल 2025: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई सीएसके, धोनी बोले- कैच छोड़ना पड़ा भारी

    May 1, 2025

    दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के दौरान अजिक्य रहाणे हुए चोटिल, चोट गंभीर नहीं

    April 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    • बूटी मोड़ में मिलिट्री इंटेलिजेंस और झारखंड एटीएस का छापा, नकली सेना की वर्दी बरामद
    • कर्नल सोफिया ने बताया- तुर्की के ड्रोन से पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने मंसूबों को किया नाकाम
    • गृह मंत्रालय ने राज्यों को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया
    • मप्र में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यमंत्री ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version