Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बड़े हमले की साजिश रच रहे आईएसआईएस के चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
    Top Story

    बड़े हमले की साजिश रच रहे आईएसआईएस के चार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 20, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    “देश में बड़े हमले की साजिश रच रहे चार संदिग्ध आतंकवादियों को आज पांच राज्यों की पुलिस टीमों ने एक संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।”

    एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की एटीएस तथा आंध्र प्रदेश, पंजाब और बिहार की पुलिस टीमों के संयुक्त अभियान के दौरान आज सुबह मुंब्रा (महाराष्ट्र), जालंधर (पंजाब), नरकटियागंज (बिहार), बिजनौर और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में छापे मारे गए।

    उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने लखनऊ में कहा कि अब तक हमें जो जानकारी मिली है, वे एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे जिससे कि उनके समूह को पहचान मिले और क्षेत्र में दहशत पैदा हो। उत्तर प्रदेश एटीएस के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में कहा कि आतंकी साजिश रचने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तारियां मुंबई, पंजाब के जालंधर और उत्तर प्रदेश के बिजनौर और बिहार ने नरकटियागंज में हुई हैं।

    महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते (एटीएस) ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की पुष्टि की जिसकी पहचान नाजिम शमशाद अहमद (26) के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के बिजनौर से ताल्लुक रखता है। उसे मुंबई के पास ठाणे जिले के मुंब्रा से पकड़ा गया।

    महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख अतुलचंद्र कुलकर्णी ने कहा कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश एटीएस के संयुक्त अभियान में मुंब्रा से तीन लोग हिरासत में लिए गए। इनमें से एक व्यक्ति को आतंकी गतिविधियों में उसकी संदिग्ध संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया गया है। दो अन्य से पूछताछ की जा रही है।

    उत्तर प्रदेश एटीएस के प्रवक्ता ने कहा कि पूछताछ के लिए छह अन्य लोग हिरासत में लिए गए हैं। वहीं, महाराष्ट एटीएस के सूत्रों ने कहा कि लगभग 12 लोग हिरासत में लिए गए हैं। उत्तर प्रदेश एटीएस के प्रवक्ता ने कहा कि इन लोगों से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान इस खुफिया जानकारी पर चलाया गया कि आतंकी समूह आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है जिसके लिए इसके सक्रिय सदस्य नए सदस्यों की भर्ती कर रहे हैं।

    गिरफ्तार लोगों के उस मॉड्यूल का हिस्सा होने का संदेह है जो बिहार, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में संभावित आतंकी रंगरूटों की तलाश कर रहा था। चौधरी ने बताया कि एजेंसियों को चार लोगों के खिलाफ सबूत मिले हैं और पांच अन्य से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों की उम्र 18 से 25 साल के बीच है और वे मुंबई, जालंधर तथा उत्तर प्रदेश जैसी विभिन्न जगहों पर रह रहे थे। हमें यह भी पता चला है कि वे निश्चित तौर पर इंटरनेट पर उपलब्ध संबंधित सामग्री से प्रभावित थे।

    चौधरी ने कहा कि वे गुमराह युवक प्रतीत होते हैं और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास किए जाएंगे। जांच में पता चला है कि इनमें से एक व्यक्ति समूह की वित्तीय मदद करना चाहता था और वे निकट भविष्य में कोई बड़ा हमला करने के मकसद से लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। लेकिन विभिन्न राज्यों की पुलिस और अन्य एजेंसियों ने सर्विलांस की मदद से उन्हें इस तरह के किसी हमले को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

    अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने गिरफ्तार लोगों का हाल में लखनऊ में एक मुठभेड़ में मारे गए एक संदिग्ध आतंकवादी से कोई संबंध होने से इनकार किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईपीएफ पर मिलेगा 8.65 प्रतिशत की दर से ब्याज, वित्त मंत्रालय ने दी मंजूरी
    Next Article जानिए किसने मांगा प्रधानमंत्री से इस्तीफा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    Auto Draft

    May 10, 2025

    भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट

    May 10, 2025

    भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए

    May 10, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में सूरज उगल रहा आग, आज से चलेगी लू; 6 जिलों में यलो अलर्ट
    • Auto Draft
    • भारत-पाकिस्तान के बीच और तेज हुआ हवाई संघर्ष, पीओके में आतंकवादी लॉन्च पैड नष्ट
    • भारत के 26 स्थानों पर ​फिर दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, सभी हमले नाकाम​ किए गए
    • डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का नाम बदलना दुर्भाग्यपूर्ण: बाबूलाल मरांडी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version