Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»वर्ल्ड बैंक ने ‘जोहार प्रोजेक्ट’ के लिए दिये 100 मिलियन डॉलर
    रांची

    वर्ल्ड बैंक ने ‘जोहार प्रोजेक्ट’ के लिए दिये 100 मिलियन डॉलर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 21, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: राज्य के करीब दो लाख परिवारों की आमदनी दोगुनी करने के मकसद से तैयार किये गये ‘जोहार प्रोजेक्ट’ के लिए वर्ल्ड बैंक ने 100 मिलियन डॉलर उपलब्ध कराये हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत 2022 तक राज्य के उन 2 लाख परिवारों की आजीविका को एक या अन्य साधनों से जोड़ा जायेगा, ताकि उनकी आय के साधन में वृद्धि हो। यह काम राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा किया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार और वर्ल्ड बैंक के साथ लोन एग्रीमेंट दिल्ली में साइन किया गया।
    चार अलग-अलग फोकस पाइंट बनाये गये हैं
    इस प्रोजेक्ट के तहत उन दो लाख परिवारों को जैसे मत्स्य पालन, वनोपज, पशुपालन और उन्नत कृषि से जोड़ा जायेगा। इसमें करीब 1.5 लाख सब्जी उत्पादक, 51 हजार पशुपालक, 34,500 मत्स्य पालक और 58 हजार वनोपज संग्राहकों को लाभ पहुंचाने का टारगेट रखा गया है। खासकर जिनकी मौजूदा वार्षिक आय 40 हजार रुपये है, उसे अगले चार साल में दोगुना कर 80 हजार रुपये करना है। इस प्रोजेक्ट का मुख्य फोकस राज्य में रहनेवाले एससी और एसटी परिवार होंगे। दूसरी प्राथमिकता महिलाएं होंगी। लगभग 50 प्रतिशत महिला किसानों की इस प्रोजेक्ट से जोड़ना है।

    17 जिलों के 68 ब्लॉक हुए हैं चयनित
    प्रोजेक्ट में बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन और मार्केटिंग पर जोर दिया गया है। राज्य के 17 जिलों के 68 ब्लॉक का चयन किया गया है। इनका सलेक्शन वहां मौजूद संसधानों की उपलब्धता, प्रोडक्शन कैपेसिटी और मार्केट से नजदीकी जैसे फैक्टर को ध्यान में रखकर किया गया है। योजना के लिए लगभग 1528.34 करोड़ राशि इयरमार्क की गयी है। इसकी व्यवस्था वर्ल्ड बैंक, प्राइवेट सेक्टर या फिर स्टेट गवर्नमेंट की विभिन्न इकाइयों से लोन लेकर किये जाने की योजना है।
    इसी कड़ी में वर्ल्ड बैंक ने 100 मिलियन यूएस डॉलर का लोन देना मंजूर किया है।

    जल्द नजर आयेंगे नतीजे: एनएन सिन्हा
    राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा ने कहा कि इस प्रोजेक्ट के नतीजे कुछ ही समय में नजर आने लगेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने सखी मंडलों की आजीविका को और मजबूत करना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों की वजह से तीन महीने में 10 करोड़ का नुकसान
    Next Article देखिये एसडीओ साहब सुबह में ऐसा करियेगा, तो सड़क जाम कर देंगे
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू

    May 1, 2026

    हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई

    May 1, 2026

    शराब घोटाले में नवीन केडिया को झारखंड उच्च न्यायालय से मिली जमानत

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
    • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
    • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
    • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
    • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version