चंदवा: एनएच 75 रांची- मेदिनीनगर मुख्य मार्ग स्थित चंदवा के सिकनी गांव के पास सोमवार की रात करीब 8.30 बजे दो वाहनों के बीच भीषण टक्कर हो गयी। इसमें आठ लोगों की मौत हो गयी। इसमें 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दुर्घटना में 27 लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को चंदवा पुलिस एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में सीएचसी चंदवा पहुंचाया गया। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार एक बाराती वाहन मनिका से लोहरदगा लौट रहा था, जबकि दूसरा वाहन बालूमाथ के मुरपा गांव से लातेहार जालिम के जोबिया गांव तिलक लेकर जा रहा था। सिकनी गांव के पास दोनों में भिडंत हो गयी।
Previous Articleसंगीता की हैट्रिक की बदौलत झारखंड ने लगायी जीत की हैट्रिक
Next Article डोपिंग में फंसे फुटबॉलर सुब्रत पॉल, निलंबित
Related Posts
Add A Comment