Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, March 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»क्रिकेट»IPL 2017: मनीष पाण्डेय-यूसुफ पठान ने कोलकाता के लिए छीनी दिल्ली से जीत, 4 विकेट से जीता केकेआर
    क्रिकेट

    IPL 2017: मनीष पाण्डेय-यूसुफ पठान ने कोलकाता के लिए छीनी दिल्ली से जीत, 4 विकेट से जीता केकेआर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 17, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूसुफ पठान और मनीष पाण्डेय के बीच चौथे विकेट के लिए हुई जोरदार साझेदारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने सोमवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 विकेट से हराकर इस सीजन में पांच मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज की।

    दिल्ली से जीत के लिए मिले 169 रन के टारगेट के जवाब में अपने 3 विकेट 31 रन पर गंवाने के कोलकाता ने बावजूद मनीष (49 गेंदों पर 69 रन नाबाद) और पठान (39 गेंदों पर 59) की धमाकेदार पारियों की बदौलत दिल्ली की जीत की उम्मीदों पर पानी फेरते हुए शानदार जीत दर्ज की। कोलकाता ने जीत का लक्ष्य एक गेंद बाकी रहते ही 6 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

    आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे। अमित मिश्रा की पहले दो गेंदों पर कोई रन नहीं बना और क्रिस वोक्स का विकेट भी गिर गया। तीसरी गेंद पर नारायण ने एक रन लिया और अब लक्ष्य 3 गेंदों पर 8 रन का हो गया। चौथी गेंद पर मनीष पाण्डेय ने छक्का जड़कर लक्ष्य 2 गेंदों पर 2 रन का कर दिया और पांचवीं गेंद पर दो रन लेते हुए मनीष ने कोलकाता को एक गेंद बाकी रहते ही 4 विकेट से रोमांचक जीत दिला दी।

    मनीष पाण्डेय ने कोलकाता के लिए 49 गेंदों पर 69 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली 

    ग्रैडहोम (1), कप्तान गंभीर (14) और रॉबिन उथप्पा (4) के विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। दिल्ली के कप्तान जहीर खान ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता को जल्दी-जल्दी दो झटके दिए और ग्रैंडहोम और गभीर को पविलियन लौटा दिया जबकि उथप्पा को कमिंस ने आउट किया। जहीर ने दिल्ली के लिए 28 रन देकर 2 और कमिंस ने 39 रन देकर 2 विकेट लिए।

    मनीष पाण्डेय और यूसुफ पठान ने चौथे विकेट के लिए 110 रन जोड़कर दिल्ली से छीन ली जीत 

    मनीष पाण्डेय ने 49 गेंदों पर 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 69 रन की नाबाद और यूसुफ पठान ने 39 गेंदों पर 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन की शानदार पारी खेली। पाण्डेय और पठान ने चौथे विकेट के लिए 72 गेंदों पर 110 रन जोड़े और कोलकाता को 21/3 की खराब शुरुआत से उबारते हुए जीत की रेस में ला खड़ा किया।

    यूसुफ पठान ने केकेआर के लिए 39 गेंदों पर 59 रन बनाए 

    इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 168 रन बनाए। दिल्ली के लिए संजू सैमसन ने 25 गेंदों पर 39 और ऋषभ पंत ने सिर्फ 16 गेंदों पर 38 रन की तूफानी पारियां खेलीं। इसके अलावा दिल्ली के लिए श्रेयस अय्यर ने 26, सैम बिलिंग्स और करुण नायर ने 21-21 रन की पारियां खेलीं।

    दिल्ली के लिए सबसे धमाकेदार बैटिंग निचले क्रम में ऋषभ पंत ने की और उन्होंने महज 16 गेंदों में 2 चौकों और 4 जोरदार छक्कों की मदद से 38 रन ठोके। दिल्ली के लिए सैमसन और बिलिंग्स ने पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 53 रन की जोरदार साझेदारी की। सैमसन ने अपने 100वें टी20 मैच में 25 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 39 रन बनाए। कोलकाता के लिए कॉल्टर नाइल ने 22 रन देकर 3 विकेट झटके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत से ‘दोस्ती’ के लिए पाक ने फिर लगाई अमेरिका से गुहार!
    Next Article सिर्फ कहने से नहीं, माहौल बनाने से होता है विकास : नीतीश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विश्व कप से पहले टूट चुके थे संजू सैमसन, सचिन तेंदुलकर की सलाह से लौटा आत्मविश्वास

    March 9, 2026

    टी20 विश्व कप जीत के बाद सूर्यकुमार यादव का अगला लक्ष्य ओलंपिक स्वर्ण पदक

    March 9, 2026

    अंडर-19 वर्ल्ड कप से पहले वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा ऋषभ पंत का 10 साल पुराना रिकॉर्ड

    January 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल के नए डीजीपी सिद्धनाथ गुप्ता, अजय कुमार नंदा कोलकाता के नए पुलिस कमिश्नर बने
    • ट्रंप का नाटो को अल्टीमेटम- होर्मुज नहीं बचाया तो भुगतना होगा अंजाम
    • काठमांडू में जेन-जी आंदोलन रिपोर्ट को लेकर हंगामा, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी
    • मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश
    • धनबाद-रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रिंस खान के शूटरों से मुठभेड़, तीन अपराधी गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version