वुहान. दुनिया में कोरोना वायरस के एपिसेंटर रहे चीन के वुहान में बुधवार को कुछ शर्तों के साथ 76 दिन बाद लॉकडाउन हटा लिया गया। इस नई सुबह का पूरे शहर ने बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया। शहर की इमारतों को लाइटिंग से सजाया गया। कुछ इमारतों पर देर रात 12 बजे से पहले लॉकडाउन खत्म होने की उल्टी गिनती शुरू की गई। वहीं, हजारों की तादाद में लोगों ने वुहान को छोड़ दिया। यात्रा प्रतिबंध हटने के बाद हजारों की संख्या में सड़क, हवाई और रेल मार्ग से लोग वुहान से बाहर जाते देखे गए।
Previous Articleकोरोना: लखनऊ समेत UP के 15 जिले किए सील
Next Article लॉकडाउन पर फैसला लेना जल्दीबाजी होगी: हेमंत
Related Posts
Add A Comment