Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा-टाटा की तरह अन्य कंपनियां भी निभाये सामाजिक जिम्मेदारी
    Top Story

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा-टाटा की तरह अन्य कंपनियां भी निभाये सामाजिक जिम्मेदारी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास नें कहा है कि टाटा स्टील की तरह दूसरी कंपनियां भी कोरोना महामारी के दौरान अपने सामाजिक दायित्वों का पालन करें. उन्होंने इस सम्बन्ध में उपायुक्त से आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है. श्री दास नें कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान सीएसआर के माध्यम से 86 बस्तियों में पचास हजार लोगों को खाना खिला रही है, उसी तरह दूसरी कंपनियां भी कोरोना वायरस से उत्पन्न समस्याओं को समझे और समाज के प्रति अपने दायित्वों का पालन करें. श्री दास ने विश्वास प्रकट किया है कि शेष उद्योगों के प्रबंधन भी समय की मांग को ध्यान में रखते हुए अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में अहम भूमिका निभायेगा.

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें वयं राष्ट्रे जागृयाम का जो मंत्र दिया है, उसका असर दिखने लगा है. कोरोना वायरस ने दुनिया के शक्तिशाली देशों को तबाह कर दिया है. इस तबाही की आग हम तक भी पहुंची, लेकिन हम परमात्मा की कृपा से झुलसते-झुलझते रह गए. हमारी सफलता के नायक हैं डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी. इन्होंने अपनी ड्यूटी मानवता की सेवा की तरह की है. कार्य के दौरान अपने स्वास्थ्य की भी परवाह नहीं की कि इसका उनके स्वयं पर और परिवार पर क्या असर होगा. अपने कर्तव्य निभाने के दौरान अस्पताल के डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं. साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जुड़े कर्मचारी, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को हिंसा का भी सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि रांची में हिंदपीढ़ी इसका ज्वलंत उदाहरण है, कि किस प्रकार परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के बावजूद स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी और पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं. वहीं पंजाब में ड्यूटी कर रहे एक पुलिस अधिकारी का तो हाथ तक काट दिया गया, जिसे बाद में ऑपरेशन के द्वारा फिर से जोड़ा गया. ऐसे कोरोना वीर लोगों को जान की रक्षा करते समय दो तरफा लड़ाई लड़ रहे हैं. छत्तीसगढ़ के 3 माह की बच्ची की देखभाल अस्पताल के कर्मचारी कर रहे हैं. इसी तरह कोलकाता में 7 माह की गर्भवती महिला डॉक्टर दो पहिया वाहन पर घूमकर कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रही है. गुजरात के राजकोट में मेडिकल टेक्नीशियन अपने पिता की मृत्यु के दूसरे दिन से ही काम पर लौट आई. कई महिला पुलिस पदाधिकारी अपने दूधमुंहे बच्चों थाने में साथ रखकर अपनी ड्यूटी और मां का फर्ज दोनों निभा रही हैं. लोगों को कानून का पालन करवाने के लिए हमारे पुलिस के जवान भीषण गर्मी में भी रोड पर ड्यूटी करने के साथ ही थानों में गरीबों के लिए खाने की व्यवस्था और उनके लिए मास्क भी बना रहे हैं. ऐसे ही योद्धाओं ने मानव सेवा के क्षेत्र में नई इबारत लिखी है. इन कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तियों के परिवारजन भी देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए उनका हर संभव साथ दे रहे हैं. जन गण मंगल में लगे ऐसे लोगों के कारण ही भारत में कोरोना अब तक काफी हद तक नियंत्रण में रहा है. ऐसे कोरोना वीरों को हमारा नमन.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद में एक और मरीज पॉजिटिव मिला, जमशेदपुर में 25 नए संदिग्ध पकड़ाए
    Next Article सरायकेला व चाईबासा के बीच की नदी में हो रहा बालू का अवैध उत्खनन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026

      अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह

      June 30, 2026

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version