Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»दिल्ली में कोरोना का नया रूप :186 नए संक्रमितों में किसी में भी नहीं थे कोरोना के लक्षण
    Breaking News

    दिल्ली में कोरोना का नया रूप :186 नए संक्रमितों में किसी में भी नहीं थे कोरोना के लक्षण

    azad sipahiBy azad sipahiApril 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में आज कोरोना ने अपना अलग ही रूप दिखाया। दिन पर दिन दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस कर कोरोना वायरस से संबंधित बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोत्तरी शुरू हुई है। शनिवार को 736 टेस्ट की रिपोर्ट आई, जिनमें से 25 प्रतिशत यानी 186 मरीजों को संक्रमित पाया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से किसी में भी कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं थे।
    उन्होंने कहा कि कल पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से एक से बात करने पर पता चला कि वह कुछ दिनों से दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे खाद्य पदार्थ वितरण केंद्र में जाकर खाना बांटने का काम कर रहा था। इसके बाद सेंटर पर आने वाले सभी लोगों की रैंडम टेस्टिंग का फैसला लिया गया है।

    इसके साथ ही हर केंद्र पर खाना बांटने के काम से जुड़े लोगों की भी टेस्टिंग की जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि यह बहुत खतरनाक बात है कोरोना वायरस फैल चुका है। अब लोगों को पता नहीं चल रहा है कि उन्हें कोरोना वायरस हो गया है और ऐसे में उनसे अन्य लोगों को संक्रमण फैल रहा है।

    उन्होंने कहा कि इस वक्त कोरोना से सबसे कठिन लड़ाई दिल्ली लड़ रही है। विदेश से आने वाले सबसे ज्यादा लोग दिल्ली ही आए। मरकज में जो कुछ भी हुआ उसकी भी सबसे ज्यादा मार दिल्ली को ही झेलनी पड़ी।

    उन्होंने कहा कि दिल्ली की स्थिति को देखते हुए और विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार हमने यह निर्णय लिया है कि फिलहाल लॉकडाउन की शर्तों में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। 27 अप्रैल को दिल्ली सरकार दोबारा से हालात की समीक्षा करेगी। इसके आधार पर ही आगे का फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आबादी देश की कुल आबादी की दो फीसदी है, इसके बावजूद देश के कुल मरीजों में से 12 फीसदी यहीं हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआज कोरोना वायरस के 1334 नए केस, 27 की मौत: स्वास्थ्य मंत्रालय
    Next Article कोरोना वायरस को मात देने वाला पहला राज्य बना गोवा
    azad sipahi

      Related Posts

      हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई

      May 21, 2025

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version