Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अरब सागर में​​ शुरू हुआ भारत​-फ्रांस​ के बीच नौसैन्य अभ्यास
    Breaking News

    अरब सागर में​​ शुरू हुआ भारत​-फ्रांस​ के बीच नौसैन्य अभ्यास

    shivam kumarBy shivam kumarApril 25, 2021Updated:April 27, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारतीय ​​और फ्रांसीसी नौसेनाओं के बीच ​​द्विपक्षीय अभ्यास​​​​ ‘वरुण-2021’ का 19वां संस्करण रविवार से ​​अरब सागर में शुरू हुआ जो ​​27 अप्रैल तक चलेगा​​। ​‘वरुण’ अभ्यास दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच तालमेल और सहयोग के बढ़ते स्तर को दर्शाएगा​​।​ ​यह उच्च स्तरीय नौसेनिक अभ्यास ​हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण ​माना जा रहा ​है​​।​ ​​भारत औ​र फ्रांस के संबंध विशेष तौर पर आतंकवाद, रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष जैसे मुद्दों पर पारंपरिक रूप से काफी अच्छे रहे हैं​​।​​​​​​​​​​​
     
    इस नौसैन्य अभ्यास में भारतीय नौसेना की तरफ से गाइडेड मिसाइल स्टील्थ डिस्ट्रॉयर आईएनएस कोलकाता, गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट्स आईएनएस तारक, आईएनएस तलवार, फ्लीट सपोर्ट शिप आईएनएस दीपक और चेतक इंटी​​ग्रेटेड हेलीकॉप्टर, कलवरी क्लास पनडुब्बी और पी8आई लॉन्ग रेंज मैरीटाइम पैट्रोल एयरक्राफ्ट शामिल होंगे। इसी तरह फ्रांसीसी नौसेना का प्रतिनिधित्व ​उसके विमानवाहक पोत चार्ल्स-डी-गॉले का राफेल-एम फाइटर जेट्स और ई 2 सी हॉकी विमान, शेवेलियर पॉल, एक्विटेन-क्लास मल्टी-मिशन फ्रिगेट प्रोवेंस और टैंकर वार ​कर रहे हैं​।​​ भारतीय पक्ष का नेतृत्व पश्चिमी कमान के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल अजय कोचर करेंगे जबकि फ्रांसीसी पक्ष का नेतृत्व टास्क फोर्स 473 के कमांडर रियर एडमिरल मार्क औसादत ​कर रहे हैं​​​।
     
    इस तीन दिवसीय अभ्यास में समुद्र में उच्च गति के नौसेना-संचालन दिखाई देंगे, जिनमें उन्नत वायु रक्षा और पनडुब्बी-रोधी अभ्यास, तीव्र निश्चित और रोटरी विंग उड़ान संचालन, सामरिक युद्धाभ्यास, सतह और वायु-रोधी हथियार फ़ेरिंग, भूमिगत प्रतिकृति और अन्य समुद्री सुरक्षा संचालन शामिल हैं। दोनों नौसेनाओं की इकाइयां समुद्री क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बल के रूप में अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के ​साथ ही अपने युद्ध-लड़ने के कौशल को बढ़ाने का प्रयास करेंगी​​।​ इससे पहले भारतीय और फ्रांसीसी नौसेनाओं ने अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं के साथ 5 अप्रैल से 7 अप्रैल के बीच बंगाल की खाड़ी में ‘ला पेरेस’ अभ्यास में भाग लिया था​​।​​​​
    ​​
    ​​प्रवक्ता के मुताबिक ‘वरुण-2021’​ ​अभ्यास ​पूरा होने ​के बाद भारतीय नौसेना की निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट ​आईएनएस तारक 28 अप्रैल से 1 मई 2021 तक फ्रांसीसी नौसेना के कैरि​​यर स्ट्राइक ग्रुप ​(सीएसजी) ​के साथ अभ्यास करना जारी रखेगी।​ इस अवधि के दौरान​ ​आईएनएस तारक फ्रांसीसी ​सीएसजी के साथ उन्नत सतह, पनडुब्बी रोधी और वायु-रक्षा कार्यों में भाग लेगा।​ ​वरुण-21 दो मैत्रीपूर्ण नौसेनाओं के बीच तालमेल, समन्वय और अंतर-संचालन के स्तर को बढ़ा​ने के ​साथ ही दोनों देशों की नौसेनाओं के साझा मूल्यों को आगे बढ़ा​ने मदद करेगा​।​ यह अभ्यास समुद्र की स्वतंत्रता, समावेशी इंडो-पैसिफिक और एक नियम-आधारित अंतर​राष्ट्रीय आदेश के प्रति प्रतिबद्धता सुनिश्चित ​करता है​​​​​।
     
    नौसेना ​​प्रवक्ता के मुताबिक ​​यह उच्च स्तरीय नौसेनिक अभ्यास ​हिन्द महासागर में चीन की बढ़ती चुनौती से निपटने के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण है​​।​ ​​भारत औ​र फ्रांस के संबंध विशेष तौर पर आतंकवाद, रक्षा, परमाणु और अंतरिक्ष जैसे मुद्दों पर पारंपरिक रूप से काफी अच्छे रहे हैं​​।​ दोनों देशों ​की सेनाओं के बीच कुल तीन सैन्य अभ्यास​ आयोजित किये जाते हैं जिनमें अभ्यास वरुण (नौसेना), अभ्यास गरुण (वायुसेना) और अभ्यास शक्ति (थल सेना) ​हैं​​।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना के तूफान में वैज्ञानिक सलाह को दें प्राथमिकता, बचाव रखें और वैक्सीन लगवायें : प्रधानमंत्री
    Next Article सोनू सूद को एडवाइज देकर बुरी फंसी कंगना,सोशल मीडिया पर जमकर हो रही ट्रोल
    shivam kumar

      Related Posts

      चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर

      July 1, 2026

      5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

      July 1, 2026

      हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

      July 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      • 5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version