Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तराखंड में तैयार हो रही थी नकली रेमेडेसीवर, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा
    Breaking News

    उत्तराखंड में तैयार हो रही थी नकली रेमेडेसीवर, क्राइम ब्रांच ने मारा छापा

    azad sipahiBy azad sipahiApril 30, 2021Updated:April 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    नई दिल्ली । उत्तराखंड के कोटद्वार में नकली रेमेडेसीवर इंजेक्शन तैयार करने वाली एक फैक्ट्री का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश करते हुए इस मामले में एक महिला सहित कुल पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित नकली रेमेडेसीवर को 25 से 40 हजार रुपये में कोविड मरीज के परिजनों को बेच रहे थे। अभीतक वह दो हजार से ज्यादा नकली डोज मरीज के परिजनों को बेच चुके थे। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव ने ट्वीट कर इस फैक्ट्री पर छापेमारी की जानकारी दी है।
    पुलिस के अनुसार, बीते कुछ समय से उनकी टीम को सूचना मिली थी कि रेमेडेसीवर की कालाबाजारी की जा रही है। इसे लेकर बीते दिनों कई गैंग क्राइम ब्रांच ने पकड़ी हैं। ऐसा ही एक गैंग क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल ने दक्षिण दिल्ली स्थित बत्रा अस्पताल के पास से बीते सप्ताह पकड़ा था।
    महिला के खुलासे पर हुई उत्तराखंड से गिरफ्तारी
    क्राइम ब्रांच ने यहां से दो आरोपितों मोहन झा और मोहम्मद शोएब को गिरफ्तार कर रेमेडेसीवर इंजेक्शन के 10 वायल बरामद किए थे। पुलिस को आरोपितों ने बताया था कि वह एक महिला से इंजेक्शन लेकर इसे अस्पताल के बाहर मरीज के परिजनों को 25 से 40 हजार रुपये में बेचते थे। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने दिल्ली से महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया था।
    पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह उत्तराखंड के रुड़की निवासी वतन सिंह से रेमेडेसीवर लेकर उसे आगे बेचने के लिए देती थी। इस खुलासे पर क्राइम ब्रांच की एक टीम उत्तराखंड पहुंची और वहां से वतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से रेमेडेसीवर की जो डोज बरामद हुई है। उसके नकली होने का शक पुलिस अधिकारियों को हुआ। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर रिमांड पर लिया। उसने पुलिस को बताया कि वह कोटद्वार में नकली रेमेडेसीवर तैयार कर उसे जरूरतमंद लोगों को बेचता है। इसके लिए उसने लोगों के बीच अपने नंबर को भी वायरल किया था।
    कोटद्वार से हुआ फैक्ट्री का पर्दाफाश
    इस जानकारी पर क्राइम ब्रांच की टीम ने वतन सिंह को साथ लेकर गुरुवार को उत्तराखंड के कोटद्वार में उस फैक्ट्री पर छापा मारा। जिसमें नकली रेमेडेसीवर तैयार हो रही थी। यहां से पुलिस को करीब रेमेडेसीवर के 200 नकली डोज मिले हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में पैकिंग का सामान और मशीन भी यहां से जब्त की गई हैं। आरोपितों ने पुलिस को बताया कि वह दो हजार से ज्यादा डोज बीते दिनों बेच चुके हैं। पुलिस को पता चला कि उत्तराखंड ड्रग यूनिट के जरिए पहले वतन सिंह की इस फैक्ट्री को एकबार सील किया जा चुका है।
    पुलिस ने लोगों से की अपील
    हाल ही में क्राइम ब्रांच की डीसीपी मोनिका भारद्वाज की तरफ से लोगों को रेमेडेसीवर दवा खरीदते समय अलर्ट रहने की अपील की थी। अपने ट्वीट में उन्होंने कहा था कि बाजार में मांग को बढ़ते हुए कुछ जालसाज नकली दवा भी सप्लाई कर रहे हैं। इसलिए बाजार से यह दवा खरीदते समय उन्हें कुछ सावधानियों को ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसे लेकर उन्होंने दवा की एक तस्वीर भी जारी की थी जिसमें बताया था कि किस तरह से असली दवा की पहचान की जा सकती है।
    ऐसे करें पहचान
    असली दवा में रेमेडेसीवर के ऊपर (Rx) लिखा हुआ है, जबकि नकली दवा में यह नहीं लिखा है।
    असली दवा में लाल रंग की वार्निंग लेबल मौजूद है।
    नकली दवा में इंडिया लिखते समय india (India सही) में आई कैपिटल नहीं लिखा गया है।
    तेलंगाना की स्पेलिंग भी इसमें गलत है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंडः कोरोना के 5961नए केस, 145 की मौत
    Next Article अमेरिकी विमान सी-5 गैलेक्सी कोविड राहत सामग्री लेकर उतरा दिल्ली
    azad sipahi

      Related Posts

      पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त

      July 3, 2026

      रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बरियातू थाना के पीछे महिला से लूटी गई सोने की चेन

      July 3, 2026

      पश्चिम बंगाल में यूसीसी बिल पर बड़ा कदम, चार हफ्ते में समिति देगी रिपोर्ट

      July 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 16वां वित्त आयोग: दिल्ली में झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रखी मांग, कहा– ‘अगले 5 साल में राज्य को मिलेंगे 14,231 करोड़’
      • अपराध नहीं रुका तो भाजपा करेगी उग्र आंदोलन: विद्युत वरण महतो
      • पारसनाथ वन क्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध क्वार्ट्ज पत्थर से लदा 16 चक्का ट्रक जब्त
      • झारखंड: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां, बिना काफिले के कार्यक्रमों में पहुंच रहे वित्त मंत्री
      • रांची में दिनदहाड़े चेन छिनतई, बरियातू थाना के पीछे महिला से लूटी गई सोने की चेन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version