Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश रही हैं दीदी: पीएम मोदी
    Breaking News

    अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश रही हैं दीदी: पीएम मोदी

    sonu kumarBy sonu kumarApril 4, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दूसरी जनसभा दक्षिण 24 परगना के सोनारपुर में की। जनसभा में मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला।
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दीदी अब समझ गई हैं कि बंगाल में उनका अस्तित्व बचने वाला नहीं है। इसीलिए बंगाल से बाहर जगह तलाश रही हैं। मुख्यमंत्री ममता के बनारस से चुनाव लड़ने संबंधी बयान का जिक्र करते हुए कहा कि यूपी वासियों को दीदी गाली दे रही हैं, उसी यूपी से चुनाव लड़ने की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून व्यवस्था से लेकर महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मोदी ने कहा कि दीदी की सरकार का रिपोर्ट कार्ड, यहां की सड़कों पर दिखता है। राजधानी से सटा हुआ इलाका होने के बावजूद जाम और वॉटर लॉगिंग की समस्या यहां आम है। सड़कें पानी से भर जाती हैं, लेकिन घर में साफ पीने का पानी नहीं मिलता, क्योंकि टैंकर माफिया की यही मर्जी है।
    उन्होंने कहा कि आज गरीब से गरीब को इलाज पर कम से कम खर्च करना पड़े, इसके लिए केंद्र सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। लेकिन पश्चिम बंगाल में इलाज में भी कटमनी चलता है। यही वजह है कि दीदी की सरकार आयुष्मान भारत योजना से जुड़ने के बाद वापस हट गईं। बीते सालों में जो निराशा यहां फैलाई गई है, उसी को आशा में बदलना ही तो आशोल पॉरिबोर्तोन है। उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया कट मनी, बिचौलिए, करप्शन, इनको रोकने का एक बहुत सक्षम माध्यम है। इससे भी टीएमसी को बहुत तकलीफ है। मोदी ने कहा कि दीदी की पार्टी अब कह रही है कि वह अब वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इससे दो बातें साफ होती हैं, एक तो दीदी ने बंगाल में अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। दूसरी, दीदी अब बंगाल के बाहर अपने लिए जगह तलाश करने में जुट गई हैं। उन्होंने कहा कि ये जरूर है कि आपको वाराणसी में तिलक वाले लोग बहुत मिलेंगे, साथ ही चोटी वाले लोग भी बहुत मिलेंगे। यहां आप जय श्रीराम के आह्वान से चिढ़ती हैं, वहां आपको हर-हर महादेव भी सुनने को मिलेगा। दीदी, ओ दीदी, फिर आप क्या करेंगी? मेरी आपसे एक ही प्रार्थना है, बनारस के लोगों पर, यूपी के लोगों पर गुस्सा मत करिएगा दीदी। यूपी- वाराणसी के लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, वो आपको भी बहुत स्नेह देंगे दीदी।
    उन्होंने कहा कि दीदी, आप बंगाल की जनता पर विश्वास करिए, वो अपना निर्णय दे चुकी है। ये तय हो गया है कि आपको अब टाका-मार-कम्पनी यानि टीएमसी सहित ‘नबान्न’ छोड़कर जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि सिंगूर में क्या हुआ था। उन्होंने अपनी राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया और फिर लोगों को अधर में छोड़ दिया। आज, कोई उद्योग नहीं है और किसान संकट में हैं। मोदी ने कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद सूबे का चौतरफा विकास कर सोनार बांग्ला बनाया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजापुर नक्सली मुठभेड़ में अब तक 22 जवान शहीद, 31 घायल
    Next Article भूमि पेडनेकर के बाद अभिनेता विक्की कौशल भी हुए कोरोना संक्रमित
    sonu kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा

      August 9, 2025

      करो या मरो का नारा ने दी स्वतंत्रता आंदोलन को नयी दिशा : केशव महतो कमलेश

      August 9, 2025

      भाजपा सांसद निशिकांत दुबे गिरफ्तारी देने पहुंचे थाना, पुलिस ने किया इनकार

      August 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी का आरोप : असम के सीएम को फंसाने की रची गयी थी साजिश, जल्द करेंगे खुलासा
      • डीपीएल 2025: पुरानी दिल्ली 6 ने न्यू दिल्ली टाइगर्स को 10 रन से हराया
      • नवाज की धमाकेदार पारी से पाकिस्तान ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया
      • सुशांत सिंह राजपूत के लिए बहन श्वेता का दिल छूने वाला पोस्ट
      • डीएम ने ईवीएम वेयर हाउस का किया बाह्य निरीक्षण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version