Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मैरियूपोल के बाद रूस के निशाने पर लवीव, लगातार धमाके
    Top Story

    मैरियूपोल के बाद रूस के निशाने पर लवीव, लगातार धमाके

    azad sipahiBy azad sipahiApril 18, 2022Updated:April 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यूक्रेन पर रूस के हमले को 54 दिन हो गए हैं। रूस की सेना लगातार हमले कर रही है और यूक्रेन की सेना बचाव की हर संभव कोशिश में जुटी है। प्रमुख शहर मैरियूपोल पर कब्जे का दावा करने के बाद रूसी सेना ने एक अन्य यूक्रेनी शहर लवीव को निशाना बनाया है। वहां लगातार धमाके किये जा रहे हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमले के 53वें दिन यानी रविवार को मैरियूपोल पर कब्जे का दावा किया था। हालांकि यूक्रेनी सेना ने रूसी सैनिकों से लगातार मोर्चा लेने और उनका कब्जा न होने देने की बात कही थी। अब क्रीमिया के एक मानव अधिकार समूह ने आरोप लगाया है कि रूस के सैनिक मैरियूपोल से 150 बच्चों को जबरन उठा ले गए हैं। कहा गया है कि ये बच्चे अनाथ नहीं थे, फिर भी इन्हें अस्पतालों से ले जाया गया है। दावा किया गया है कि रूसी सैनिक बच्चों को किसी अज्ञात स्थान पर ले गए हैं और वहां उनका शोषण हो सकता है। इस बीच मैरियूपोल के बाद रूस की सेना ने अब यूक्रेन के शहर लवीव को निशाना बनाया है। वहां रूसी मिसाइलें लगातार हमले कर रही हैं। लवीव में सोमवार को एक साथ पांच तेज धमाके सुने गए। इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर भी धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। इन 54 दिनों में रूस ने यूक्रेन के लगभग हर शहर पर हमला किया है। जान बचाने के लिए अब तक यूक्रेन के 50 लाख से अधिक नागरिक अपना देश छोड़ चुके हैं। इनमें से 28 लाख लोग पोलैंड में प्रवेश कर चुके हैं, जबकि पांच लाख यूक्रेनी नागरिकों ने हंगरी में शरण ली है। साढ़े सात लाख लोग यूक्रेन छोड़कर रोमानिया में प्रवेश कर चुके हैं।

    azad sipahi news Hindi news international news jharkhand news jharkhand top news Latest News national news Political News ranchi news ukraine russia war
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुहाना खान, अगस्त्या नंदा और खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू
    Next Article थोक महंगाई दर मार्च में बढ़कर 14.55 फीसदी के स्तर पर
    azad sipahi

      Related Posts

      शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई

      May 21, 2025

      यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा

      May 21, 2025

      मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

      May 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर दी बधाई
      • शराब घोटाले की सीबीआइ जांच हो : सुदेश महतो
      • शराब घोटाले में बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा, कहा- 3 साल पहले लिखे पत्र पर क्यों नहीं की कार्रवाई
      • यूपीएससी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में रहेगा निषेधाज्ञा
      • मुख्यमंत्री ने दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version